
नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सम्मेलन की शुरुआत की। एमआईसी मेंबर सुषमा बाविसा ने प्रस्ताव रखा। सम्मेलन की शुरुआत और वंदे मातरम का गायन के 10 मिनट के बाद कांग्रेस के 5 पार्षद और आए। इस तरह कांग्रेस के 10 पार्षद सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। हालांकि नगर निगम की कमिश्नर संस्कृति जैन भी सम्मेलन में शामिल नहीं हुईं और न ही कोई महिला अधिकारी मौजूद हैं।
विभाग ने दिए विशेष सम्मेलन के निर्देश
निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बताया कि सम्मेलन में महिला पार्षद अधिनियम पर मंथन और चर्चा दोनों ही करेंगी। बता दें कि प्रदेश में 'नारी शक्ति वंदन'पखवाड़े का आयोजन हो रहा है। 10 से 25 अप्रैल तक कई कार्यक्रम होंगे। नगरीय प्रशासन विभाग ने हर नगरीय निकाय में विशेष सम्मेलन करने के आदेश दिए हैं।