भोपाल में सनसनीखेज वारदात, किराना कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; पास ही पड़ी मिली बाइक

Updated on 16-04-2026 12:03 PM

भोपाल। बैरसिया क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने व्यापारी के सीने पर ताबड़तोड़ दो फायर किए, जो उसके सीने और कंधे पर लगे। कारोबारी का शव बैरसिया से दस किमी दूर शमशाबाद रोड पर मिला है। शव के पास ही उसकी बाईक भी पड़ी थी। फिलहाल पुलिस के लिए हत्या एक पहेली बन गई है क्योंकि स्वजनों ने मृतक के किसी पुराने विवाद या रंजिश से साफ इनकार किया है।

बैरसिया पुलिस अब तकनीकी आधार पर आरोपितों की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक वार्ड-7 निवासी 50 वर्षीय हनीफ खान बैरसिया में एक किराना दुकान का संचालन करते थे। रोजाना की तरह वह अपनी दुकान पर थे। दोपहर करीब दो बजे वह बाइक लेकर घर को निकले। शाम करीब 4:30 बजे लोगों ने उनका शव लाश बैरसिया से करीब 10 किलोमीटर दूर शमशाबाद रोड पर खून से लथपथ हालत में देखा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने देसी पिस्टल या कट्टे से दो राउंड फायर किए। एक गोली सीधे सीने में धंसी, जबकि दूसरी गोली कंधे के पास लगी है, जिसके निशान साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि बदमाश हत्या की नीयत से ही पहुंचे थे।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी है और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मृतक की दिनचर्या, संपर्क और पुरानी रंजिशों की पड़ताल कर रही है। साथ ही दुकान से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि हनीफ खान अकेले थे या किसी के साथ।

मृतक हनीफ खान अपने पीछे हंसता-खेलता परिवार छोड़कर गए हैं। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे और एक बेटी है। दो बच्चे फिलहाल स्कूली पढ़ाई कर रहे हैं। किराना कारोबार के अलावा हनीफ खान खेती-किसानी भी करते थे। पुलिस उसे लेकर भी पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक कुछ भी विवाद सामने नहीं आया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 April 2026
भोपाल, भोपाल शहर में एलपीजी की नियमित सप्लाई प्रभावित होने के बीच सरकार ने पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) पर फोकस बढ़ा दिया है। नगर निगम के 15 वार्डों की 170 कॉलोनियों…
 16 April 2026
भोपाल, एक मई से घर-घर जाकर मकानों की गणना करने के पहले गुरुवार से स्व-गणना शुरू हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में स्व-गणना प्रपत्र भरकर जनगणना की…
 16 April 2026
भोपाल, भोपाल नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन शुरू हो गया है। आईएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय के मीटिंग हॉल में हो रहे इस सम्मेलन में 'नारी शक्ति वंदन' के संबंध में…
 16 April 2026
भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित तरुण पुष्कर में बुधवार शाम एक कारोबारी की स्वीमिंग पूल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पूल में महज चार फिट पानी…
 16 April 2026
भोपाल। बैरसिया क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने व्यापारी के सीने पर ताबड़तोड़ दो फायर किए, जो उसके सीने…
 16 April 2026
भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में युवती और महिलाओं के साथ बाप-बेटों द्वारा अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में…
 16 April 2026
भोपाल। संसद और विधानसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए 131वां संविधान संशोधन विधेयक लाया जा रहा है। इसके बाद मध्य प्रदेश में भी लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 43…
 16 April 2026
, भोपाल। जिले में एलपीजी उपभोक्ता को बुकिंग करने के बाद भी समय पर घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस वजह से वह भीषण गर्मी में एजेंसी-गोदाम…
 16 April 2026
भोपाल। रेलवे प्रशासन यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पश्चिम मध्य रेल…
Advt.