कोरोना काल के बाद MP में 60 प्रतिशत बढ़ा पंजीयन राजस्व, 5 साल में 68 लाख रजिस्ट्रियां, सरकार के खजाने में आए 51,799 करोड़ रुपये

Updated on 09-04-2026 12:55 PM

भोपाल। कोरोना काल की मार झेलने के बाद हर कोई अपने घर का सपना लिए हुए बैठा था, जिसको काफी हद तक लोगों ने पूरा भी कर लिया है। एक तरफ जहां पंजीयन विभाग बीते तीन साल से प्रॉपर्टी की दरों में औसत वृद्धि कर रहा है तो वहीं लोग भी अपने बजट के अनुसार जमीन, घर, प्लॉट आदि की खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का सपना तो पूरा हुआ ही, साथ ही विभाग को भी अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ है। जिससे प्रदेश में पंजीयन राजस्व में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

बीते पांच साल में करीब 68 लाख 75 हजार रजिस्ट्रियों से करीब 51 हजार 799 करोड़ रुपये राजस्व मिला है। बता दें कि प्रदेश में एक लाख पांच हजार स्थानों में से 65 हजार स्थानों पर 16 प्रतिशत तक प्रॉपर्टी की दरों में बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के अनुसार कोरोना काल 2020 -21 में महामारी के कारण सभी तरह के कारोबार या तो स्थिर हो गए थे या फिर पूरी तरह से बंद हो गए थे। जैसे-जैसे कोरोना काल का समय बीता और सबकुछ सामान्य होने लगा तो लोगों ने प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में रुचि दिखाना शुरू किया।

यही कारण रहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में 11 लाख 42 हजार 187 रिकॉर्ड रजिस्ट्री हुईं, जिनसे पंजीयन विभाग को आठ हजार 160 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। ऐसे में एक बड़ी महामारी के बाद इतनी बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी की खरीद- फरोख्त होना रियल एस्टेट कारोबार में उछाल आना दर्शाता है। इसके बाद हर वित्तीय वर्ष में लगातार रजिस्ट्रियों व राजस्व का आंकड़ा बढ़ता गया और पंजीयन विभाग को अच्छा राजस्व मिला है। बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 में 14 लाख 58 हजार 194 रजिस्ट्रियों से करीब 13 हजार 67 करोड़ रुपये विभाग को मिले हैं।

रजिस्ट्री करवाने पर चुकाना होता है 12.5 प्रतिशत शुल्क

मध्यप्रदेश में प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवाने पर शहरी क्षेत्र में 12.5 प्रतिशत शुल्क चुकाना होता है।जिसमें 9.5 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी और तीन प्रतिशत पंजीकरण शुल्क शामिल है। जबकि महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री करवाने पर कुल 10.5 प्रतिशत ही कुल शुल्क चुकाना पड़ता है।इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में पुरुषों के रजिस्ट्री करवाने पर 9.5 प्रतिशत और महिलाओं के रजिस्ट्री करवाने पर 7.5 प्रतिशत शुल्क चुकाना होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 April 2026
भोपाल, भोपाल शहर में एलपीजी की नियमित सप्लाई प्रभावित होने के बीच सरकार ने पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) पर फोकस बढ़ा दिया है। नगर निगम के 15 वार्डों की 170 कॉलोनियों…
 16 April 2026
भोपाल, एक मई से घर-घर जाकर मकानों की गणना करने के पहले गुरुवार से स्व-गणना शुरू हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में स्व-गणना प्रपत्र भरकर जनगणना की…
 16 April 2026
भोपाल, भोपाल नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन शुरू हो गया है। आईएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय के मीटिंग हॉल में हो रहे इस सम्मेलन में 'नारी शक्ति वंदन' के संबंध में…
 16 April 2026
भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित तरुण पुष्कर में बुधवार शाम एक कारोबारी की स्वीमिंग पूल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पूल में महज चार फिट पानी…
 16 April 2026
भोपाल। बैरसिया क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने व्यापारी के सीने पर ताबड़तोड़ दो फायर किए, जो उसके सीने…
 16 April 2026
भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में युवती और महिलाओं के साथ बाप-बेटों द्वारा अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में…
 16 April 2026
भोपाल। संसद और विधानसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए 131वां संविधान संशोधन विधेयक लाया जा रहा है। इसके बाद मध्य प्रदेश में भी लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 43…
 16 April 2026
, भोपाल। जिले में एलपीजी उपभोक्ता को बुकिंग करने के बाद भी समय पर घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस वजह से वह भीषण गर्मी में एजेंसी-गोदाम…
 16 April 2026
भोपाल। रेलवे प्रशासन यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पश्चिम मध्य रेल…
Advt.