ग्वालियर-चंबल के 'शक्ति संतुलन' में पवैया की एंट्री, सिंधिया-तोमर की खींचतान थाम पाएगी भाजपा?

Updated on 21-03-2026 02:47 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत के महत्वपूर्ण केंद्र ग्वालियर-चंबल अंचल में अब एक नया समीकरण उभर रहा है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बढ़ते दबदबे और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की घेराबंदी के बीच, भाजपा ने इसी क्षेत्र से आने वाले जयभान सिंह पवैया को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाकर मुख्यधारा में वापस लाकर बड़ा दांव खेला है।

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास अंचल में समर्थक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रभारी मंत्रियों में तुलसी सिलावट व गोविंद सिंह राजपूत का साथ है। नरेंद्र सिंह तोमर का कोई समर्थक मंत्री नहीं है। इस कमी को पूरा करने के लिए नरेंद्र सिंह रामनिवास रावत को कांग्रेस से लाए।उन्हें मंत्री भी बनाया गया लेकिन वह विधानसभा उपचुनाव नहीं जीत पाए। रामनिवास रावत की हार के बाद कमजोर पड़ते तोमर गुट और सिंधिया की बढ़ती ताकत के बीच जयभान सिंह पवैया की यह वापसी अंचल की राजनीति में 'चेक एंड बैलेंस' का नया अध्याय लिख सकती है।

जयभान सिंह पवैया कट्टर हिंदुत्व का चेहरा माने जाते हैं और सिंधिया परिवार के पारंपरिक राजनीतिक विरोधी रहे हैं। उनकी मुख्यधारा में वापसी को सिंधिया के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित करने और संगठन में पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीति के जानकार मान रहे हैं

  • राजनीति के जानकार मान रहे हैं कि अब जयभान सिंह पवैया राज्यसभा की रेस से बाहर हो गए हैं। पार्टी का यह कदम संकेत देता है कि संगठन उन्हें दिल्ली भेजने के बजाय मैदानी राजनीति में अधिक सक्रिय रखना चाहता है।
  • यह भी माना जा रहा है कि प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से पवैया, मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए ग्वालियर-चंबल में एक विश्वस्त सेतु का काम कर सकते हैं।
  • चूंकि पवैया और सीएम दोनों ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि से आते हैं, उनके बीच एक गहरा वैचारिक और पुराना समन्वय है।
  • सिंधिया और तोमर जैसे कद्दावर नेताओं के बीच, पवैया एक ऐसे तटस्थ शक्ति केंद्र हो सकते हैं जो सीधे मुख्यमंत्री और संगठन को फीडबैक दें।

सिंधिया का एकछत्र प्रभाव कम होगा

पवैया को हमेशा से 'महल विरोधी' राजनीति का चेहरा माना जाता रहा है। उनके सक्रिय होने से सिंधिया की अंचल में निर्विवाद बढ़त को संगठन के भीतर से ही एक वैचारिक चुनौती मिलेगी। प्रशासनिक स्तर पर अंचल की राजनीति में सिंधिया समर्थक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का दबदबा रहा है। यह भी अब कमजोर पड़ेगा



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 April 2026
भोपाल, भोपाल शहर में एलपीजी की नियमित सप्लाई प्रभावित होने के बीच सरकार ने पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) पर फोकस बढ़ा दिया है। नगर निगम के 15 वार्डों की 170 कॉलोनियों…
 16 April 2026
भोपाल, एक मई से घर-घर जाकर मकानों की गणना करने के पहले गुरुवार से स्व-गणना शुरू हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में स्व-गणना प्रपत्र भरकर जनगणना की…
 16 April 2026
भोपाल, भोपाल नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन शुरू हो गया है। आईएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय के मीटिंग हॉल में हो रहे इस सम्मेलन में 'नारी शक्ति वंदन' के संबंध में…
 16 April 2026
भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित तरुण पुष्कर में बुधवार शाम एक कारोबारी की स्वीमिंग पूल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पूल में महज चार फिट पानी…
 16 April 2026
भोपाल। बैरसिया क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने व्यापारी के सीने पर ताबड़तोड़ दो फायर किए, जो उसके सीने…
 16 April 2026
भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में युवती और महिलाओं के साथ बाप-बेटों द्वारा अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में…
 16 April 2026
भोपाल। संसद और विधानसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए 131वां संविधान संशोधन विधेयक लाया जा रहा है। इसके बाद मध्य प्रदेश में भी लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 43…
 16 April 2026
, भोपाल। जिले में एलपीजी उपभोक्ता को बुकिंग करने के बाद भी समय पर घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस वजह से वह भीषण गर्मी में एजेंसी-गोदाम…
 16 April 2026
भोपाल। रेलवे प्रशासन यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पश्चिम मध्य रेल…
Advt.