अब एम्स भोपाल बताएगा मातृ मृत्यु की वैज्ञानिक वजह, बिना झंझट के साथ फ्री होगी पैथोलॉजिकल ऑटोप्सी

Updated on 09-04-2026 12:53 PM

भोपाल। प्रदेश में मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) की स्थिति को सुधारने और प्रसव के दौरान होने वाली मौतों के वास्तविक कारणों की पहचान के लिए एम्स भोपाल में अब मातृ मृत्यु के मामलों में मुफ्त पैथोलॉजिकल (क्लिनिकल) ऑटोप्सी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सेवा उन परिवारों के लिए मददगार साबित होगी जो अपनी प्रियजन की असामयिक मृत्यु के पीछे के वैज्ञानिक कारणों को समझना चाहते हैं।

खास बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया पुलिस हस्तक्षेप से मुक्त है और पूरी तरह गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न की जाती है। आमतौर पर ऑटोप्सी या पोस्टमार्टम का नाम आते ही पुलिस और कानूनी कार्यवाही का विचार आता है, लेकिन एम्स की यह सुविधा इससे पूरी तरह अलग है। यह एक क्लिनिकल ऑटोप्सी है, जो केवल परिवार के लिखित अनुरोध और सहमति पर की जाती है। इसमें पुलिस की कोई भूमिका नहीं होती। इसका मुख्य उद्देश्य चिकित्सा विज्ञान की मदद से मृत्यु के उन कारणों को खोजना है, जो सामान्य जांच में स्पष्ट नहीं हो पाते।

एम्स प्रबंधन के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया लगभग डेढ़ घंटे में पूरी हो जाती है। विशेषज्ञों द्वारा केवल जांच के लिए आवश्यक सूक्ष्म ऊतक ही लिए जाते हैं और सभी अंगों को पुनः शरीर में सुरक्षित स्थापित कर दिया जाता है। चेहरे को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई जाती और शरीर को टांकों से सुरक्षित कर ससम्मान परिवार को सौंपा जाता है।

इसलिए जरूरी है जांच

  • हिस्टोपैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी रिपोर्ट के जरिए परिवार को पता चलता है कि मृत्यु के वास्तविक कारण क्या थे।
  • इससे सरकार को यह समझने में मदद मिलती है कि कौन सी मौतें रोकी जा सकती थीं।
  • प्रमाणिक डेटा के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार किए जा सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 April 2026
भोपाल, भोपाल शहर में एलपीजी की नियमित सप्लाई प्रभावित होने के बीच सरकार ने पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) पर फोकस बढ़ा दिया है। नगर निगम के 15 वार्डों की 170 कॉलोनियों…
 16 April 2026
भोपाल, एक मई से घर-घर जाकर मकानों की गणना करने के पहले गुरुवार से स्व-गणना शुरू हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में स्व-गणना प्रपत्र भरकर जनगणना की…
 16 April 2026
भोपाल, भोपाल नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन शुरू हो गया है। आईएसबीटी स्थित निगम मुख्यालय के मीटिंग हॉल में हो रहे इस सम्मेलन में 'नारी शक्ति वंदन' के संबंध में…
 16 April 2026
भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित तरुण पुष्कर में बुधवार शाम एक कारोबारी की स्वीमिंग पूल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पूल में महज चार फिट पानी…
 16 April 2026
भोपाल। बैरसिया क्षेत्र में बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किराना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने व्यापारी के सीने पर ताबड़तोड़ दो फायर किए, जो उसके सीने…
 16 April 2026
भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में युवती और महिलाओं के साथ बाप-बेटों द्वारा अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में…
 16 April 2026
भोपाल। संसद और विधानसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए 131वां संविधान संशोधन विधेयक लाया जा रहा है। इसके बाद मध्य प्रदेश में भी लोकसभा सीटों की संख्या बढ़कर 43…
 16 April 2026
, भोपाल। जिले में एलपीजी उपभोक्ता को बुकिंग करने के बाद भी समय पर घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस वजह से वह भीषण गर्मी में एजेंसी-गोदाम…
 16 April 2026
भोपाल। रेलवे प्रशासन यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पश्चिम मध्य रेल…
Advt.