ट्रंप से मिलीं वेनेजुएला की विपक्षी नेता मचाडो, अपना नोबेल पुरस्कार किया भेंट, जानें क्या कहता है नियम

Updated on 16-01-2026 12:43 PM
वॉशिंगटन: वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने कहा कि उन्होंने अपने नोबेल शांति पुरस्कार मेडल डोनाल्ड ट्रंप को पेश किया है। मचाडो ने अपने देश के भविष्य पर चर्चा के लिए गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वॉइट हाउस में मुलाकात की। मुलाकात के बाद मचाडो ने कहा, मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार मेडल पुरस्कार दिया। उन्होंने इसे वेनेजुएला की आजादी के प्रति उनकी (ट्रंप) अनोखी प्रतिबद्धता के पहचान के तौर पर उठाया गया कदम बताया। मचाडो की ट्रंप से मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब इसी महीने की शुरुआत में अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई करके वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया था।

सिमोन बोलिवर का सुनाया किस्सा

मेडल देने के बारे में जानकारी देते हुए मचाडो ने लैटिन अमेरिका के महान क्रांतिकारी सिमोन बोलिवर का एक किस्सा सुनाया। मचाडो ने कहा कि दो साल पहले जनरल (मार्क्विस डी) लायाफेट ने सिमोन बोलिवर को एक मेडल दिया था, जिस पर जॉर्ज वॉशिंगटन का चेहरा बना हुआ था। बोलिवर ने वह मेडल अपनी बाकी जिंदगी अपने पास रखा। उन्होंने आगे कहा, 'इतिहास में दो साल बाद, बोलिवर के लोग वॉशिंगटन के वारिस को एक मेडल वापस दे रहे हैं। इस बार नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल, हमारी आजादी के प्रति उनकी अनोखी प्रतिबद्धता की पहचान के तौर पर।'
सिमोन बोलिवर का नाम दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में बहुत सम्मान से लिया जाता है। वेनेजुएला के काराकस में 1783 में जन्में बोलिवर ने कई लैटिन अमेरिकी देशों को आजादी दिलाई। सिमोन बोलिवर के सम्मान में वेनेजुएला का आधिकारिक नाम बोलिवेरियन रिपब्लिक ऑफ वेनेजुएला रखा गया है। इसके अलावा बोलीविया देश का नाम भी उनके सम्मान में रखा गया है।

ट्रंप की नोबेल पुरस्कार की ख्वाहिश

ट्रंप लंबे समय से नोबेल पुरस्कार पाने की खुलेआम ख्वाहिश जाहिर करते रहे हैं। वह खुद को पुरस्कार न देने के लिए नोबेल कमेटी और नॉर्वे की सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं। ट्रंप की लगातार बयानबाजी के बावजूद पिछले साल नोबेल कमेटी ने शांति पुरस्कार के लिए मचाडो के नाम की घोषणा की थी। पुरस्कार जीतने के बाद मचाडो ने इसे ट्रंप को समर्पित किया था। इस बीच नोबेल कमेटी ने एक बार फिर कहा है कि नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल किसी को दिया जा सकता है लेकिन पुरस्कार ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है।

नोबेल पुरस्कार के बारे में क्या है नियम?

नोबेल पीस सेंटर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मेडल को बेचा जा सकता है या किसी को दिया जा सकता है। इसमें बताया गया, 'जैसा कि नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी कहती है: एक बार जब नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो जाती है तो इसे रद्द नहीं किया जा सकता, साझा नहीं किया जा सका, या दूसरों को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। यह फैसला अंतिम होता है और हमेशा के लिए मान्य होता है।' इसने आगे कहा कि एक मेडल मालिक बदल सकता है लेकिन नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का खिताब नहीं बदल सकता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2026
ढाका: बांग्लादेश में एक अहम घटनाक्रम के तहत भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ट) एकेएम शमशुल इस्लाम से मुलाकात की है। इस दौरान…
 09 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके देश की सेना और जंगी जहाज ईरान के पास बने रहेंगे। ट्रंप ने साफ किया है कि अगर बातचीत का…
 09 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका-ईरान के बीच जंगबंदी कामयाब होगी। उन्होंने खासतौर से मुस्लिम दुनिया से सीजफायर की 'रक्षा' करने और क्षेत्र…
 09 April 2026
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान का युद्ध रोकने में पाकिस्तान ने कथित तौर पर सबसे अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ…
 09 April 2026
पेरिस: फ्रांस ने अपडेटेड मिलिट्री प्लानिंग कानून के तहत आने वाले चार वर्षों में (2030 तक) अपने रक्षा खर्च में 36 अरब यूरो (53.6 अरब डॉलर) और जोड़ने की योजना…
 21 March 2026
वॉशिंगटन: क्रू़ड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल के बीच ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर 30 दिनों के लिए प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। यह कदम…
 21 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: हिंद महासागर में मौजूद अमेरिका और ब्रिटेन के जॉइंट मिलिट्री बेस डिएगो गार्सिया पर ईरान ने हमला किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने डिएगो…
 21 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ मिडिल ईस्ट में टकराव अमेरिका के लिए बहुत महंगा पड़ रहा है। एक नए विश्लेषण से पता चला है कि युद्ध के पहले दो हफ्तों में मिडिल…
 21 March 2026
सियोल: दक्षिण कोरिया में ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। डेजॉन शहर के बीच में स्थित फैक्ट्री में शुक्रवार…
Advt.