मिसाइल डिफेंस, एयर बेस: मिडिल ईस्ट में ईरानी हमलों से अमेरिका को 800 मिलियन डॉलर का नुकसान, ट्रंप को भारी पड़ी जंग

Updated on 21-03-2026 03:04 PM
वॉशिंगटन: ईरान के साथ मिडिल ईस्ट में टकराव अमेरिका के लिए बहुत महंगा पड़ रहा है। एक नए विश्लेषण से पता चला है कि युद्ध के पहले दो हफ्तों में मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के हमलों से लगभग 800 मिलियन डॉलर यानी लगभग 7523.88 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विश्लेषण में बताया गया है कि इस नुकसान का ज्यादा हिस्सा अमेरिका और इजरायल के युद्ध शुरू किए जाने के बाद ईरान के शुरुआती जवाबी हमले के कारण हुआ।

अमेरिका को भारी पड़ रही जंग

सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) की एक रिपोर्ट और बीबीसी के विश्लेषण के अनुसार, 800 मिलियन डॉलर का यह आंकड़ा अमेरिका को होने वाले भारी नुकसान की तस्वीर पेश करता है। खासतौर पर जब युद्ध का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जानकारी सामने आई कि ईरान ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों से हिंद महासागर में अमेरिकी बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया। हालांकि, मिसाइलें बेस तक पहुंचने में नाकाम रहीं लेकिन हिंद महासागर तक हमले ने युद्ध के विस्तार को लेकर चिंता बढ़ा दी है।CSIS के वरिष्ठ सलाहकार और थिंक टैंक की स्टडी के सह-लेखक मार्क कैन्सियन ने कहा, इस इलाके में अमेरिका के ठिकानों को हुए नुकसान के बारे में कम बताया गया है। हालांकि, यह नुकसान काफी ज्यादा लग रहा है, लेकिन जब तक और जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक पूरे नुकसान का पता नहीं चल पाएगा।जब इस नुकसान बारे में अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों से पूछा गया, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, रिपोर्टों से पता चलता है कि ईरान ने जवाबी हमलों में जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और मध्य पूर्व के दूसरे देशों में अमेरिका के एयर-डिफेंस और सैटेलाइट-संचार सिस्टम, एयरक्राफ्ट समेत सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया है।

THAAD डिफेंस सिस्टम का रडार बर्बाद

अमेरिका को सबसे बड़ा नुकसान जॉर्डन के हवाई ठिकाने पर हुआ, जहां ईरान ने THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम के रडार को निशाना बनाया गया। अमेरिका रक्षा विभाग के बजट दस्तावेजों के मुताबिक, AN/TPY-2 रडार सिस्टम की कीमत अकेले लगभग 485 मिलियन डॉलर है। इस एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल बैलिस्टिक मिसाइलों को लंबी दूरी से रोकने के लिए किया जाता है।

बुनियादी ढांचे पर 300 अरब डॉलर का नुकसान

आकलन के अनुसार, ईरानी हमले से इस इलाके में अमेरिका के ठिकानों और अमेरिकी सेनाओं के इस्तेमाल किए जाने वाले सैन्य ठिकानों पर बनी इमारतों, सुविधाओं और दूसरे बुनियादी ढांचों को लगभग 310 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त नुकसान हुआ है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि ईरान ने कम से कम तीन हवाई ठिकानों पर एक से ज्यादा बार हमला किया है। ये तीन ठिकाने कुवैत में अली अल-सलीम, कतर में अल-उदीद और सऊदी अरब में प्रिंस सुल्तान बेस हैं।

ईरान को रूस की मदद

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट से पता चलता है कि सऊदी अरब में प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हमले में अमेरिका के पांच FC-135 एयर फ्यूल टैंकर को नुकसान पहुंचा। ईरान के ये हमले अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाने की उसकी क्षमता दिखाते हैं। रिपोर्ट बताती है कि रूस ने इस इलाके में मौजूद अमेरिकी सैन्य बलों के ठिकानों के बारे में तेहरान के साथ खुफिया जानकारी साझा की है। वहीं, ईरान पर हमले शुरू करने के बाद से अमेरिका 13 सैनिक मारे जा चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2026
ढाका: बांग्लादेश में एक अहम घटनाक्रम के तहत भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ट) एकेएम शमशुल इस्लाम से मुलाकात की है। इस दौरान…
 09 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके देश की सेना और जंगी जहाज ईरान के पास बने रहेंगे। ट्रंप ने साफ किया है कि अगर बातचीत का…
 09 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका-ईरान के बीच जंगबंदी कामयाब होगी। उन्होंने खासतौर से मुस्लिम दुनिया से सीजफायर की 'रक्षा' करने और क्षेत्र…
 09 April 2026
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान का युद्ध रोकने में पाकिस्तान ने कथित तौर पर सबसे अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ…
 09 April 2026
पेरिस: फ्रांस ने अपडेटेड मिलिट्री प्लानिंग कानून के तहत आने वाले चार वर्षों में (2030 तक) अपने रक्षा खर्च में 36 अरब यूरो (53.6 अरब डॉलर) और जोड़ने की योजना…
 21 March 2026
वॉशिंगटन: क्रू़ड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल के बीच ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर 30 दिनों के लिए प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। यह कदम…
 21 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: हिंद महासागर में मौजूद अमेरिका और ब्रिटेन के जॉइंट मिलिट्री बेस डिएगो गार्सिया पर ईरान ने हमला किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने डिएगो…
 21 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ मिडिल ईस्ट में टकराव अमेरिका के लिए बहुत महंगा पड़ रहा है। एक नए विश्लेषण से पता चला है कि युद्ध के पहले दो हफ्तों में मिडिल…
 21 March 2026
सियोल: दक्षिण कोरिया में ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। डेजॉन शहर के बीच में स्थित फैक्ट्री में शुक्रवार…
Advt.