'होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा और ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने का वादा करेगा, नहीं मानी तो होगा हमला' ट्रंप की नई धमकी

Updated on 09-04-2026 01:35 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके देश की सेना और जंगी जहाज ईरान के पास बने रहेंगे। ट्रंप ने साफ किया है कि अगर बातचीत का नतीजा उस तरह से नहीं रहता है, जिसकी उम्मीद है तो दोबारा लड़ाई शुरू हो सकती है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में सीजफायर के ऐलान के एक दिन बाद ही सेनाओं को मौजूदा स्थिति में रखने का यह ऐलान किया है। खासतौर से होर्मुज स्ट्रेट के खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम रोकने पर ट्रंप ने जोर दिया है। इससे अंदेशा पैदा हो गया है कि ईरान में चीजें फिर खराब हो सकती हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार सुबह ट्रूथ सोशल पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि अमेरिका के सभी जहाज, विमान, सैनिक, गोला-बारूद, हथियार और तमाम दूसरे सैन्य उपकरण ईरान के अंदर और आस-पास तब तक मौजूद रहेंगे। ये तब तक नहीं लौटेंगे, जब तक कि असली समझौता पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता है

फिर शुरू हो सकती है फायरिंग: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान काफी कमजोर हो चुका है लेकिन दुश्मन को पूरी तरह से खत्म और तबाह करने के लिए अभी सेना उसके पास बनी रहेगी। अगर किसी वजह से चीजें सही दिशा में नहीं जाती हैं, जिसकी संभावना बहुत कम है तो ऐसी गोलीबारी शुरू हो जाएगी, जो पहले कभी किसी ने नहीं देखी गई होगी
ट्रंप ने आगे कहा 'ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और होर्मुज जलडमरूमध्य खुला और सुरक्षित रहेगा। इस बात से तेहरान पीछे नहीं हट सकता है। ऐसा होता है तो फिर हमारी सेना गोला-बारूद जमा कर रही है और लड़ाई के लिएतैयार बैठी हैं। असल में वह अपनी अगली जीत का इंतजार कर रही है। अमेरिका इज बैक।'

'अमेरिकी सेना फिर से लड़ाई के लिए तैयार'

अमेरिका के शीर्ष जनरल ने बुधवार को कहा है कि अगर तेहरान बातचीत से कोई समझौता करने में नाकाम रहता है तो उनकी सेना फिर से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने पेंटागन में कहा कि हमें उम्मीद है कि ईरान स्थायी शांति का रास्ताचुनेगा।
डैन केन ने कहा है कि युद्धविराम का मतलब है एक ठहराव और हमारी संयुक्त सेना पूरी तरह तैयार है। अगर आदेश मिलता है या जरूरत पड़ती है तो हम उसी गति और सटीकता के साथ फिर से युद्ध अभियान शुरू कर देंगे, जैसा कि हमने पिछले 38 दिनों में दिखाया है। हालांकि हमें उम्मीद है कि बातचीत से रास्ता निकलेगा।

ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान के खिलाफ 28 फरवरी से चल रही लड़ाई रोकने का ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दो हफ्ते के लिए सीजफायर का ऐलान किया है। इजरायल ने भी ईरान के खिलाफ हमले रोकने पर सहमति जताई है। दो हफ्तों का समय अंतिम समझौते को पूरा करने के लिए दिया गया है। इस दौरान दोनों देश बातचीत के जरिए स्थायी शांति के लिए रास्ता बनाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2026
ढाका: बांग्लादेश में एक अहम घटनाक्रम के तहत भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ट) एकेएम शमशुल इस्लाम से मुलाकात की है। इस दौरान…
 09 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके देश की सेना और जंगी जहाज ईरान के पास बने रहेंगे। ट्रंप ने साफ किया है कि अगर बातचीत का…
 09 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका-ईरान के बीच जंगबंदी कामयाब होगी। उन्होंने खासतौर से मुस्लिम दुनिया से सीजफायर की 'रक्षा' करने और क्षेत्र…
 09 April 2026
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान का युद्ध रोकने में पाकिस्तान ने कथित तौर पर सबसे अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ…
 09 April 2026
पेरिस: फ्रांस ने अपडेटेड मिलिट्री प्लानिंग कानून के तहत आने वाले चार वर्षों में (2030 तक) अपने रक्षा खर्च में 36 अरब यूरो (53.6 अरब डॉलर) और जोड़ने की योजना…
 21 March 2026
वॉशिंगटन: क्रू़ड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल के बीच ट्रंप प्रशासन ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर 30 दिनों के लिए प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। यह कदम…
 21 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: हिंद महासागर में मौजूद अमेरिका और ब्रिटेन के जॉइंट मिलिट्री बेस डिएगो गार्सिया पर ईरान ने हमला किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने डिएगो…
 21 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ मिडिल ईस्ट में टकराव अमेरिका के लिए बहुत महंगा पड़ रहा है। एक नए विश्लेषण से पता चला है कि युद्ध के पहले दो हफ्तों में मिडिल…
 21 March 2026
सियोल: दक्षिण कोरिया में ऑटो पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं। डेजॉन शहर के बीच में स्थित फैक्ट्री में शुक्रवार…
Advt.