बैट के दो टुकड़े, यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने मारी ऐसी बाउंड्री कि दुनिया देखती रह गई

Updated on 23-11-2023 03:10 PM
रांची: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। गेल को टी20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। टी20 में सबसे ज्यादा रन से लेकर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड गेल के ही नाम है। वह अब भले ही अब इंटरनेशनल क्रिकेट या फिर आईपीएल जैसी बड़ी लीग में खेलते नजर नहीं आते हैं। लेकिन 44 साल के गेल का क्रिकेट के मैदान पर जलवा कम नहीं हुआ है।

गेल ने तोड़ा बल्ला

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में क्रिस गेल गुजरात जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। यहां क्रिस गेल ने ऐसा चौका मारा की उनका बल्ला ही टूट गया। बुधवार को उनकी टीम की भिड़ंत भीलवाड़ा किंग्स से हुई। यह मुकाबला रांची में खेला गया। छठे ओवर में पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज रेयान साइडबॉटम की गेंद पर गेल ने जोरदार प्रहार किया। गेंद कवर के ऊपर से बाउंड्री लाइन के पार गई लेकिन इस दौरान गेल का बल्ला टूट गया।

23 गेंद पर ठोकी फिफ्टी

क्रिस गेल ने इस मुकाबले में सिर्फ 23 गेंद पर फिफ्टी ठोक दी। एक समय वह 18 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन फिर साइटबॉटम के ओवर में लगातार 5 गेंद पर 24 रन ठोक दिए। पहले गेल ने लगातार दो छक्के मारे। इसके बाद लगातार 3 गेंद पर तीन चौके ठोके। इस ओवर में कुल 25 रन बने। गेंद ने 27 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। उन्हें राहुल शर्मा ने एलबीडब्ल्यू किया।

3 रन से जीता गुजरात

इस मुकाबले में पहले खेलते हुए गुजरात ने 6 विकेट पर 172 रन बनाए। गेल के आउट होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए। भीलवाड़ा की टीम 7 विकेट पर 169 रन ही बना पाई। लेंडल सिमंस ने नाबाद 99 रन बनाए। लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उनकी पारी में 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 April 2025
मुंबई: आईपीएल 2025 के पहले 11 मैचों में 9 टीमों का खाता खुल गया था। सिर्फ मुंबई इंडियंस को जीत नहीं मिली थी। अब हार्दिक पंड्या की टीम को भी सीजन…
 01 April 2025
मुंबई: मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अश्वनी कुमार ने इतिहास रच दिया। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 31 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया। इस मैच में…
 01 April 2025
मुंबई इंडियंस के हाथों आईपीएल के मैच में आठ विकेट से मिली हार का ठीकरा कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने बल्लेबाजों पर फोड़ा। वानखेड़े स्टेडियम पर…
 01 April 2025
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 8 विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई के लिए…
 01 April 2025
मुंबई: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के एक एकतरफा मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को आठ विकेट से हराया। इस जीत में युवा तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया।…
 01 April 2025
गुवाहाटी: आईपीएल 2025 के हाईवोल्टेज मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 182 रन…
 01 April 2025
मुंबई: मुंबई इंडियंस (एमआई) के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले ही मैच में 4 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।…
 01 April 2025
मुंबई: एक ओर जहां लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका पिछले सीजन अपने कप्तान केएल राहुल को शर्मनाक हार के बाद सरेआम झाड़ लगाते दिखाई दिए थे तो दूसरी ओर…
 01 April 2025
मुंबई: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ही ली। उसने शुरुआती दो मैच हारने के बाद तीसरे मैच में अश्वनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर कोलकाता…
Advt.