अश्वनी कुमार और ये 4... मुंबई इंडियंस के पांच हीरो, आईपीएल 2025 में दिलाई पहली जीत

Updated on 01-04-2025 01:32 PM
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 8 विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। मुंबई के लिए इस मैच में कई खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। अकेले अश्वनी कुमार ने केकेआर के खिलाफ 4 विकेट झटक लिए। वहीं और भी कई खिलाड़ी ऐसे थे, जिन्होंने इस मैच को जीतने में मुंबई की टीम की मदद की। आगे हम ऐसे ही 5 खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं।

अश्वनी कुमार ने किया कमाल

23 साल के अश्वनी आईपीएल डेब्यू पर चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 4/24 के आंकड़े के साथ शानदार प्रदर्शन किया। अश्वनी ने अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल के विकेट लिए। उन्हें मैच का प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

ट्रेंट बोल्ट ने दिलाई शुरुआत

अश्वनी के तूफान से पहले मुंबई की टीम को ट्रेंट बोल्ट ने इस मैच में कमाल की शुरुआत दिलाई थी। बोल्ट ने पहले ही ओवर में खतरनाक बल्लेबाज सुनील नरेन को आउट कर पवेलियन भेजा था। बोल्ट ने ओवर की चौथी गेंद पर नरेन को शानदार अंदाज में बोल्ड कर दिया। इससे केकेआर को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई।

दीपक चाहर का शानदार प्रदर्शन

एक और गेंदबाज जिसने मुंबई के लिए कमाल का प्रदर्शन किया वो दीपक चाहर हैं। दीपक चाहर ने भी बोल्ट की तरह अपने पहले ही ओवर में विकेट लिया। उन्होंने ये विकेट पिछले मैच में केकेआर के हीरो रहे क्विंटन डी कॉक का लिया। वहीं दीपक ने वेंकटेश अय्यर को भी आउट किया।

रयान रिकलटन ने बल्ले से बोला हमला

मुंबई के गेंदबाजों के अलावा बल्ले से रयान रिकलटन ने कमाल किया। 117 रन का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के लिए रियान रिकलटन ने कमाल की शुरुआत की। रिकलटन ने 41 गेंद पर 62 रन की पारी खेली। खास बात ये रही कि वो अपनी टीम की जीत तक नाबाद रहे। रिकलटन ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए।

सूर्या का तगड़ा प्रदर्शन

रिकलटन के अलावा मुंबई इंडियंस की जीत में सूर्यकुमार यादव का भी योगदान रहा। सूर्या ने सिर्फ 9 गेंदों पर 300 के स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। सूर्या ने मुंबई की टीम को छक्का मारकर मैच जिताया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2026
 तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आज आईपीएल 2026 के अपने चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। केकेआर के…
 09 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मोड़ पर, हैदराबाद किंग्समेन ने सोशल मीडिया पर बाबर आजम को ट्रोल करके इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। कराची के नेशनल स्टेडियम…
 09 April 2026
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेले गए सांसे रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों महज 1 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। जीत…
 09 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों महज एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। बुधवार रात खेले गए इस…
 09 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के इतिहास में जब भी सबसे प्रभावशाली भारतीय तेज गेंदबाजों की बात होगी तो भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के नाम सबसे ऊपर आएंगे। ये दोनों दिग्गज अपनी…
 21 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना अभ्यास सत्र शुरू कर दिया है लेकिन टीम के खेमे से एक बड़ी खबर सामने…
 21 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के आगामी आयरलैंड दौरे के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का…
 21 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी कमर कस ली है। चयन समिति ने लगभग 20 खिलाड़ियों की एक शॉर्टलिस्ट तैयार की है, जिनकी…
 21 March 2026
नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक भावुक और दुर्लभ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता इवान गोलुबकोव को…
Advt.