मुंबई से हारने के बाद क्या बोले अजिंक्य रहाणे, इन्हें बताया बर्बादी का जिम्मेदार

Updated on 01-04-2025 01:33 PM
मुंबई इंडियंस के हाथों आईपीएल के मैच में आठ विकेट से मिली हार का ठीकरा कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने बल्लेबाजों पर फोड़ा। वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 116 रन ही बना सकी । मुंबई ने 12.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया ।

हार के बाद क्या बोले अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे रहाणे ने मैच के बाद कहा, 'सामूहिक रूप से बल्लेबाज नाकाम रहे। जैसा कि मैंने टॉस में बताया था, यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट था। इस विकेट पर 180-190 रन अच्छे होते। इसमें बहुत अच्छा उछाल है। कभी-कभी आपको गति और उछाल का उपयोग करना पड़ता है। हमें इस खेल से बहुत तेजी से सीखने को मिला। गेंद से ज्यादा कुछ नहीं कर सके। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। लेकिन बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं बने।

पावरप्ले में ही चार विकेट गिरे

केकेआर ने पावरप्ले में ही चार विकेट खो दिए थे। टीम इससे उबर ही नहीं पाई। कप्तान रहाणे ने आगे कहा- हम लगातार विकेट खोते रहे। पावरप्ले में चार विकेट गिर गए। इसे निकलना और बोर्ड पर अच्छा टोटल लगाना मुश्किल हो गया। आपको उस साझेदारी की जरूरत होती है। आपको अंत तक टिके रहने के लिए एक बल्लेबाज की जरूरत होती है।

मैच में क्या क्या हुआ?

अपने डेब्यू मैच में चार विकेट लेने वाले बायें हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार और 41 गेंद में नाबाद 62 रन बनाने वाले रियान रिकेलटन की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया। पंजाब के 23 वर्ष के अश्वनी ने आईपीएल में पहला मैच खेलते हुए 24 रन देकर चार विकेट लिये। मुंबई ने इस सत्र में पहली बार वानखेड़े स्टेडियम पर खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 16.2 ओवर में 116 रन पर आउट कर दिया जो इस सत्र में उसका न्यूनतम स्कोर है। जवाब में इस सत्र में मुंबई से जुड़े दक्षिण अफ्रीका के रिकेलटन ने 41 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 62 रन बनाकर मेजबान टीम को 12 . 5 ओवर में ही दो विकेट खोकर 121 रन तक पहुंचा दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 January 2026
आज ही के दिन साल 2006 में क्रिकेट जगत एक ऐतिहासिक लम्हे का गवाह बना था, जब भारत और पाकिस्तान के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया टेस्ट…
 16 January 2026
विराट कोहली हाल ही में वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने थे। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर नंबर एक की कुर्सी हासिल की थी। इसी बीच…
 16 January 2026
नई दिल्ली: मौजूदा दौर की क्रिकेट में कौन सबसे दिग्गज प्लेयर है? यदि आप किसी भी भारतीय क्रिकेट फैन से ये पूछेंगे तो वो अगले ही पल विराट कोहली का नाम…
 16 January 2026
बिग बैश लीग (BBL) अगले सीजन से एक नया नियम लागू करने जा रही है, जिसे 'डेजिग्नेटेड बैटर और फील्डर रूल' कहा जा रहा है। यह नियम टीमों को एक…
 06 October 2025
रविवार को ला लीगा के एक रोमांचक मुकाबले में सेविला ने बार्सिलोना को 4-1 से करारी शिकस्त दी। इस मैच में पूर्व बार्सिलोना और आर्सेलन के खिलाड़ी एलेक्सिस सांचेज ने…
 06 October 2025
एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। शारजाह में खेले गए तीसरे…
 06 October 2025
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में हाल ही में पाकिस्तान की टीम को भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 बार मात दी थी। पाकिस्तान की पूरी टीम पूरे टूर्नामेंट में बेइज्जत होती…
 06 October 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ महीनों से रिश्ते काफी ज्यादा तनावपूर्ण चल रहे हैं। इसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिला। भारत और पाकिस्तान…
 06 October 2025
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए हाल ही में टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया गया था। जिसमें रोहित शर्मा से टीम…
Advt.