'पीछे से आए ट्रक ने फरसे वाले बाबा को कुचला', मथुरा SSP श्लोक कुमार ने गोतस्करी के दावों को किया खारिज
Updated on
21-03-2026 02:59 PM
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार तड़के चार बजे गोरक्षक फरसे वाले बाबा के नाम से मशहूर चंद्रशेखर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। कई गोरक्षकों और हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया कि बाबा गोवंश से भरे कंटेनर का पीछा कर रहे थे। इस दौरान गोतस्करों ने बाबा को कुचलकर मार डाला। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में बवाल हो गया। आगरा-दिल्ली हाइवे जामकर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।इस बीच, एसएसपी श्लोक कुमार ने गोतस्करी की बात पूरी तरह खारिज करते हुए इसे सड़क हादसा बताया है। एसएसपी ने कहा कि थाना कोसी में शनिवार सुबह चार बजे चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा के द्वारा एक वाहन को संदिग्ध मान करके रोका गया था। उसी समय घना कोहरा होने के कारण पीछे से एक अन्य ट्रक जो कि राजस्थान नंबर का था, उसके द्वारा आकर बाबा को हिट किया गया जिसमें कि इनकी मृत्यु हो गई।
'कंटेनर में किराने का सामान लदा हुआ था'
एसएसपी के मुताबिक जो कंटेनर बाबा के द्वारा रोका गया था उसमें किराने का सामान पाया गया और जिस ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी वह राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदे हुए थे। ट्रक के चालक और परिचालक दोनों अलवर, राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना में ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक भी चोटिल हुआ है जो कि उपचाररत है।
'जाम खुलवा दिया गया है, दबिश दी जा रही है'
श्लोक कुमार ने कहा कि प्रकरण में गोतस्करी की किसी प्रकार की बात नहीं आई है। जो कुछ लोग इस घटना को लेकर इकट्ठे हुए थे और उनके द्वारा थाना छाता क्षेत्र में जाम लगाया गया व पथराव किया गया था, आवश्यक बल प्रयोग करके जाम खुलवा दिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
डीआईजी रेंज आगरा ने बताया- कई लोग हिरासत में
इससे पहले आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने भी बताया था कि गोरक्षक फरसे वाले बाबा की मौत सड़क हादसे में हुई है। इस मामले में किसी भी तरह की गोस्तकरी नहीं हुई है। फिलहाल स्थिति पर पुलिस ने नियंत्रण पा लिया है। हिंसा में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच चल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुणे/बारामती: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने कांग्रेस नेतृत्व कैंडिडेट हटाने की अपील की है। बारामती विधानसभा उपचुनाव पर बोलते हुए सुप्रिया सुले ने…
अहमदाबाद: गुजरात के नवसारी में एक ज्वेलरी की दुकान में लूट और फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों में एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर…
अररिया: जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन बाजार समिति(विघटित) के गेट संख्या दो के पास ठेला लगाने के सवाल पर ठेला दुकानदार और पिकअप के ड्राइवर में झगड़ा हुआ।…
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह गांव से बुधवार को एक साथ छह लड़कियों के लापता होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच…
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दे दी गई। इस प्रस्ताव के…
कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में जनसभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- टीएमसी ने बंगाल के युवाओं को डबल धोखा दिया है। यहां प्राइवेट सेक्टर का…
नई दिल्ली, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘भाजपा-RSS को जहरीला सांप’ बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी लोगों को सांप्रदायिक आधार पर भड़काने…
तिरुवनन्तपुरम: केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में निवेश प्रस्तावों को तेजी से जमीन पर उतारने के लिए अब ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) 5.0 की तैयारी में जुट गई है। इस आयोजन में…