बीजेपी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 11 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट, जानें कितनी सीटें लड़ने का है प्लान

Updated on 21-03-2026 03:01 PM
तिरुवनन्तपुरम: केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम मंजूरी दी है। इस लिस्ट में ज्यादातक उम्मीदवार केरल के दक्षिणी जिलों से हैं। इस सूची के अनुसार, पीरूमाडे सीट से वी. रतीश और पुथुप्पल्ली से रवीन्द्रनाथ वकत्थानम को उम्मीदवार बनाया गया है।

जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

बीजेपी ने वी. रथीश को पीरुमाडे, रवीन्द्रनाथ वकत्थानम को पुथुपल्ली, के आर राजेश को चावरा से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, आर एस अरुण राज को चदयामंगलम, करमना जयन को तिरुवनंतपुरम, विवेक गोपन को अरुविक्कारा, टी एन सुरेश को कोवलम और एस. राजशेखरन नायर को नेय्याट्टिनकारा से चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा तीन आरक्षित सीटों पर मावेलिककारा एससी से अजीमोन, अदूर एससी से पंडालम प्रतापन और चिरायिंकीझु एससी से बी एस अनूप को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

बीजेपी की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना

इस तीसरी लिस्ट के बाद केरल में बीजेपी ने अब तक 97 उम्मीदवार उतारें हैं। बीजेपी लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, जबकि एनडीए के सहयोगी बीडीजेएस और ट्वेंटी-20 बाकी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे। इस चुनाव में 2.69 करोड़ से ज्यादा मतदाता 140 विधानसभा सीटों का भविष्य तय करेंगे। सरकार बनाने के लिए 71 सीटों के बहुमत की जरूरत होगी।

‘मराथथु इनी मारुम’ नारे के साथ चुनाव लड़ रही बीजेपी

बीजेपी केरल में ‘मराथथु इनी मारुम’ (जो कभी नहीं बदला, अब बदलेगा) नारे के तहत प्रचार कर रही है। पीएम मोदी ने 11 मार्च को कोच्चि से पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2026
पुणे/बारामती: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने कांग्रेस नेतृत्व कैंडिडेट हटाने की अपील की है। बारामती विधानसभा उपचुनाव पर बोलते हुए सुप्रिया सुले ने…
 09 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात के नवसारी में एक ज्वेलरी की दुकान में लूट और फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों में एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर…
 09 April 2026
अररिया: जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन बाजार समिति(विघटित) के गेट संख्या दो के पास ठेला लगाने के सवाल पर ठेला दुकानदार और पिकअप के ड्राइवर में झगड़ा हुआ।…
 09 April 2026
 कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह गांव से बुधवार को एक साथ छह लड़कियों के लापता होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच…
 09 April 2026
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दे दी गई। इस प्रस्ताव के…
 09 April 2026
कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में जनसभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- टीएमसी ने बंगाल के युवाओं को डबल धोखा दिया है। यहां प्राइवेट सेक्टर का…
 09 April 2026
नई दिल्ली, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘भाजपा-RSS को जहरीला सांप’ बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी लोगों को सांप्रदायिक आधार पर भड़काने…
 21 March 2026
तिरुवनन्तपुरम: केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों…
 21 March 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में निवेश प्रस्तावों को तेजी से जमीन पर उतारने के लिए अब ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) 5.0 की तैयारी में जुट गई है। इस आयोजन में…
Advt.