बस्ती रेलवे स्टेशन से मिली लोकेशन
फोन से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि सभी लड़कियां बस्ती रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही कसया थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम को तुरंत बस्ती के लिए रवाना किया। देर रात पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभी लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।पुलिस की कार्रवाई की सराहना
बरामदगी के बाद पुलिस सभी लड़कियों को वापस कुशीनगर लेकर आई और उनसे आवश्यक पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, सभी लड़कियां रोजगार की तलाश में बिना परिवार को बताए घर से निकली थीं और मामले में किसी प्रकार की आपराधिक साजिश की बात सामने नहीं आई है।फिलहाल पुलिस ने सभी लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और उन्हें भविष्य में बिना सूचना घर छोड़कर न जाने की हिदायत दी गई है। पुलिस की तत्परता और तेजी से की गई कार्रवाई को लेकर परिजन उसकी सराहना कर रहे हैं।

