अरमान मलिक समेत ये 4 घरवाले हुए इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट, मगर लवकेश ने कर दिया खेला
Updated on
10-07-2024 02:16 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में में अब तक दो-तीन नॉमिनेशन्स हो चुके हैं। नीरज गोयत से लेकर पायल मलिक और मुनीषा बेघर हो चुकी हैं। मगर इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन का कोई प्लान नहीं है। हालांकि इस बार नॉमिनेट 5 लोग हुए थे। लेकिन जाएगा कोई नहीं। और इसका सारा श्रेय जाता है लवकेश कटारिया को। क्योंकि उन्होंने कुर्बानी देकर घरवालों को बचा लिया है।
दरअसल, घर से बेघर होने के लिए लवकेश कटारिया, विशाल पांडे, चंद्रिका दीक्षित, अरमान मलिक और शिवानी कुमारी नॉमिनेट थे। लेकिन लवकेश कटारिया ने सभी को सुरक्षित करने के लिए घर का राशन दान कर दिया। इसके बाद बिग बॉस ने घोषणा की कि इस बार कोई मिड-वीक एविक्शन नहीं होगा। मतलब जो जाएगा, अब वीकेंड का वार पर जाएगा। हफ्ते के बीच में नहीं।
किसने किसको नॉमिनेट किया?
टास्क के दौरान किसने किसको नॉमिनेट किया, वो भी बता देते हैं। बताया जा रहा है कि लव कटारिया ने सना सुल्तान और चंद्रिका को नाम लिया था। सना मकबूल ने दीपक चौरसिया और सना सुल्तान, सना सुल्तान ने सना मकबूल और लवकेश कटारिया, साई केतन ने विशाल पांडे और शिवानी कुमारी, नैजी ने लव और शिवानी, विशाल ने कृतिका और चंद्रिका, शिवानी ने भी कृतिका और चंद्रिका का नाम लिया।
इस हफ्ते बेघर हो सकता है ये सदस्य
वहीं, दीपक चौरसिया ने सना मकबूर और लवकेश कटारिया, अरमान मलिक ने विशाल और शिवानी, कृतिका ने विशाल और शिवानी, रणवीर ने लव और विशाल, चंद्रिका ने लव और विशाल को बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया। जिसके बाद सबसे ज्यादा वोट लवकेश कटारिया, विशाल पांडे, चंद्रिका दीक्षित, अरमान मलिक और शिवानी कुमारी को मिले। अब ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार चंद्रिका बेघर हो सकती हैं क्योंकि उनका गेम शो में दिखाई नहीं दे रहा है।
'भाभी जी घर पर हैं!' और 'धुरंधर' फिल्म की एक्ट्रेस सौम्या टंडन बीते गुरुवार को मुंबई में हुए BMC चुनावों में वोट डालने गई थीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने मुश्किलों…
' शार्क टैंक इंडिया 5 ' की शुरुआत काफी धमाकेदार रही, जिसमें पहली पिच बहुत अनोखी थी। मुंबई के चार यंगस्टर्स- राहुल विनोद वोहरा, अन्नाया अग्रवाल, अमाय ठक्कर और वीर…
बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान ने बेटी को जन्म दिया है। वह अभी मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती…
एक्टर-डायरेक्टर-राइटर ऋषभ शेट्टी साल 2022 में रिलीज 'कांतारा'के 3 साल बाद अब 'कांताराः अ लेजेंड - चैप्टर 1' लेकर सिनेमाघरों में भूचाल मचा रहे हैं। पिछले गुरुवार को रिलीज हुई…