'धुरंधर' एक्ट्रेस सौम्या टंडन वोट डालने के लिए बूथों पर भटकीं, वोटर लिस्ट से गायब हुआ नाम

Updated on 16-01-2026 12:59 PM
'भाभी जी घर पर हैं!' और 'धुरंधर' फिल्म की एक्ट्रेस सौम्या टंडन बीते गुरुवार को मुंबई में हुए BMC चुनावों में वोट डालने गई थीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन वोटर डिटेल्स वैरिफाई करने के बावजूद एक्ट्रेस को दो मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट में अपना नाम नहीं मिला। इस वजह से उन्हें कई बूथों पर दर-दर भटकना पड़ा।सौम्या टंडन ने ANI से बात करते हुए बताया कि ऑनलाइन अपने मतदान केंद्र की जानकारी देख ली थी। वहां पर जो निर्देश दिए गए थे, उसका पालन करने बाद भी कंफ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई। जब वो मतदान केंद्र पर पहुंचीं तो उन्हें दूसरे बूथ पर भेज दिया गया, जबकि डिजिटली उनकी डिटेल्स की पुष्टि हो चुकी थी।

सौम्या को बूथ पर भटकना पड़ा

'धुरंधर' एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं वोट डालने गई थी और मैंने ऑनलाइन डिटेल्स भी चेक कर ली थी। मेरे घर के नीचे एक बूथ था,जहां लोग मेरी मदद करने के लिए बैठे थे। वे मुझे बूथ या जगह के बारे में बताने लगे। उन्होंने कहा कि मुझे इस जगह पर आना होगा।'उन्होंने आगे कहा, 'मैंने ऑनलाइन स्क्रीनशॉट ले लिया था, लेकिन जब मैं यहां आई तो वे मुझे किसी दूसरी जगह भेज रहे हैं, क्योंकि उनका कहना है कि ऑनलाइन मेरी लोकेशन कहीं और दिख रही है।'

'समझ नहीं आ रहा ये कंफ्यूजन क्यों है!'

सौम्या ने आगे बताया कि उन्हें पहले किसी और जगह जाने के लिए कहा गया था। वो बोलीं, 'आज जब मैंने ऑनलाइन चेक किया तो मुझे डालमिया कॉलेज जाने के लिए कहा गया था। अब मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये कंफ्यूजन क्यों है! ऑनलाइन अपना नाम चेक करने के बाद जब मैं यहां पहुंचीं तो उन्होंने मुझे बताया कि किसी और जगह जाना होगा।'

वोट के लिए शूटिंग पर नहीं गईं सौम्या

सौम्या ने आगे कहा, 'मैं वोट देना चाहती हूं। ये मेरा अधिकार है और मेरा कर्तव्य है। इसलिए मुझे वोट देना ही होगा। आज मैं वोट देने के लिए शूटिंग पर नहीं गई। लेकिन देखते हैं कि मेरा नाम लिस्ट में है या नहीं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2026
एक्टर राजेश कुमार को 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के मशहूर रोशेश के किरदार के लिए जाना जाता है। कुछ साल पहले वो तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अभिनय छोड़कर…
 09 April 2026
थलपति विजय इस वक्त बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। जहां एक तरफ उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' महीनों से रिलीज के लिए सेंसर विवाद में अटकी है,…
 09 April 2026
एक्ट्रेस से लेखिका बनीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में अपने इकलौते भाई को खोया है। वो कुछ ही वर्ष पहले अपनी बड़ी बहन और माता-पिता को भी खो चुकी…
 09 April 2026
नितेश तिवारी की 'रामायणम्'का टीजर रिलीज होने के बाद से ही यह चर्चा में है। जहां राम बने रणबीर कपूर के लुक की चर्चा है, वहीं कई बड़े स्टार्स 4…
 09 April 2026
इंटरनेट में दुनिया में गुरुवार सुबह से ही अभिरामी वेंकटाचलम ट्रेंड हो रही हैं। 35 साल की इस तमिल एक्‍ट्रेस ने सोशल मीडिया यूजर्स को कड़ी फटकार लगाई है। अभ‍िरामी…
 21 March 2026
इस वक्त देश और दुनिया की सारे खबरें, इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध, एक तरफ और 'धुरंधर 2' एक तरफ है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में डंका पीट रही 'धुरंधर 2' की…
 21 March 2026
सुनील ग्रोवर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और उनके टैलेंट के आगे हर कोई नतमस्तक है। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने सलमान खान से लेकर आमिर खान,…
 21 March 2026
दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा की नई सीरीज 'चिरैया' हाल ही OTT पर रिलीज हुई और इसे दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह सीरीज 20 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म जियो…
 21 March 2026
'शार्क टैंक इंडिया' के अब तक पांच सीजन्स आ चुके हैं और सभी में अमन गुप्ता जज की भूमिका में दिखाई दिए हैं। साथ ही 150 से ज्यादा डील्स भी…
Advt.