दिव्या दत्ता की 'चिरैया' देख यूजर्स के रोंगटे खड़े- ये रियलिटी चेक है, जरूर देखिए

Updated on 21-03-2026 03:16 PM
दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा की नई सीरीज 'चिरैया' हाल ही OTT पर रिलीज हुई और इसे दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह सीरीज 20 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी और जिसने भी देखी है, वो इसकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। मैरिटल रेप जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी यह सीरीज सीधे दिल पर वार करती है और कई ऐसे पहलू सामने लाती है, जिन पर आप सोचने को मजबूर हो जाते हैं। 'चिरैया' देखने के बाद इंटरनेट पर क्या रिएक्शन सामने आया है और यूजर्स क्या कुछ बोल रहे हैं, यहां बता रहे हैं:

सबसे पहले तो दिव्या दत्ता की सीरीज 'चिरैया' की कहानी की बात। यह एक ऐसी आदर्श बहू की कहानी है, जो अपने देवर के खिलाफ उसकी पत्नी द्वारा लगाए गए रेप के आरोप के बाद उसके खिलाफ खड़ी हो जाती है। इस मामले में वह अपने ससुर के खिलाफ भी चली जाती है, जो बेटे को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार होता है। एक पल तो ऐसा भी आता है, जब वह रेप का आरोप लगाने वाली छोटी बहू पर दबाव बनाने के लिए उसके पिता यानी अपने समधी को एक साथ कई नींद की गोलियां मिलाकर पिला देता है और वह अस्पताल पहुंच जाता है।

''चिरैया' सिर्फ महिलाओं की कहानी नहीं'

एक यूजर ने लिखा, 'यह सिर्फ महिलाओं की लड़ाई नहीं है। यह मानवीय गरिमा की लड़ाई है। अपना पक्ष लें और 'चिरैया' देखें। एक ऐसा किरदार जो खामोशी से विकसित होता है, फिर भी गहरा प्रभाव छोड़ जाता है। कमलेश के भावनात्मक पहलुओं को बहुत ही कमाल और ईमानदारी से दर्शाया गया है। दिव्या दत्ता ने चिरैया के किरदार को बखूबी निभाया है।

'देखते हुए गुस्सा आया तो जरूरी था देखना'

एक का ट्वीट है, 'अगर देखते वक्त गुस्सा आया, तो समझ लो जरूरी था देखना।'

'दिव्या दत्ता की एक्टिंग 'चिरैया' की खासियत'

एक और ट्वीट है, ''चिरैया' समाज की पितृसत्तात्मक मानसिकता पर सवाल उठाती है और इसे यह बहुत ही प्रभावी तरीके से करती है। हालांकि यह थोड़ी मेलोड्रामा में पहुंच जाती है, पर यह आधुनिक दुनिया में अभी भी मौजूद रूढ़िवादी सोच को उजागर करने में कामयाब रहती है। दिव्या दत्ता की शानदार एक्टिंग इस सीरीज की खासियत है।'

''चिरैया' पुरुषों को ट्रिगर कर देगी'

एक यूजर ने X पर लिखा है, ''चिरैया' देखकर पुरुषों को बहुत गुस्सा आएगा। यह उन्हें ट्रिगर कर देगी। यह एक अहम विषय है, जिस पर समाज में कोई बात नहीं होती और पुरुष महिलाओं को भोग की चीज समझते हैं। मैरिटल रेप भी रेप ही है। पुरुषों को सहमति की अहमियत समझनी चाहिए।'

''चिरैया' एक रियलिटी चेक'

एक ने लिखा है, ''चिरैया' सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि यह एक रियलिटी चेक है। यह शादी में सहमति पर सवाल उठाने का साहस करती है। यह हमें याद दिलाती है कि विषाक्त पुरुषवादी सोच रातोंरात पैदा नहीं होती, बल्कि अकसर घर से ही शुरू होती है।'

'चिरैया' सीरीज की कास्ट

'चिरैया' में 6 एपिसोड हैं और इस सीरीज को शशांत शाह ने डायरेक्ट किया है। इसमें संजय मिश्रा और दिव्या दत्ता के अलावा प्रसन्ना बिष्ट, सिद्धार्थ शॉ, फैजल राशिद, टीनू आनंद, सरिता जोशी और अंजुम सक्सेना भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2026
एक्टर राजेश कुमार को 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के मशहूर रोशेश के किरदार के लिए जाना जाता है। कुछ साल पहले वो तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अभिनय छोड़कर…
 09 April 2026
थलपति विजय इस वक्त बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। जहां एक तरफ उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' महीनों से रिलीज के लिए सेंसर विवाद में अटकी है,…
 09 April 2026
एक्ट्रेस से लेखिका बनीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में अपने इकलौते भाई को खोया है। वो कुछ ही वर्ष पहले अपनी बड़ी बहन और माता-पिता को भी खो चुकी…
 09 April 2026
नितेश तिवारी की 'रामायणम्'का टीजर रिलीज होने के बाद से ही यह चर्चा में है। जहां राम बने रणबीर कपूर के लुक की चर्चा है, वहीं कई बड़े स्टार्स 4…
 09 April 2026
इंटरनेट में दुनिया में गुरुवार सुबह से ही अभिरामी वेंकटाचलम ट्रेंड हो रही हैं। 35 साल की इस तमिल एक्‍ट्रेस ने सोशल मीडिया यूजर्स को कड़ी फटकार लगाई है। अभ‍िरामी…
 21 March 2026
इस वक्त देश और दुनिया की सारे खबरें, इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध, एक तरफ और 'धुरंधर 2' एक तरफ है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में डंका पीट रही 'धुरंधर 2' की…
 21 March 2026
सुनील ग्रोवर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और उनके टैलेंट के आगे हर कोई नतमस्तक है। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने सलमान खान से लेकर आमिर खान,…
 21 March 2026
दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा की नई सीरीज 'चिरैया' हाल ही OTT पर रिलीज हुई और इसे दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह सीरीज 20 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म जियो…
 21 March 2026
'शार्क टैंक इंडिया' के अब तक पांच सीजन्स आ चुके हैं और सभी में अमन गुप्ता जज की भूमिका में दिखाई दिए हैं। साथ ही 150 से ज्यादा डील्स भी…
Advt.