विनोद खन्‍ना रात रातभर जागने लगे... पत्‍नी ने किया था 'आधी रात' वाला खुलासा, कहा- साथ रहना मुश्‍क‍िल होता गया

Updated on 06-10-2025 01:16 PM
फिल्मी दुनिया में 60 के दौर में जिन सुपरस्टार्स ने इंडस्ट्री पर राज किया उनमें से एक नाम विनोद खन्ना का भी आता है। हालांकि, शानदार करियर और सफलता के बावजूद एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया और परिवार से भी मुंह मोड़ लिया था। अपनी कॉलेज फ्रेंड गीतांजलि से शादी के बाद दो बच्चों के पिता रहे विनोद खन्ना ने दोबारा फिल्मों में वापसी भी की और दूसरी शादी भी रचाई। कविता जो उम्र में उनसे करीब आधी उम्र की थीं, उन्हें अपना हमसफर बनाया। एक बार सिमी ग्रेवाल के शो में उन्होंने विनोद खन्ना को लेकर हैरान करने वाली बातें भी कही थीं।

विनोद खन्ना का फिल्मों में जबरदस्त करियर रहा। एक्टर का जन्म 6 अक्टूबर, 1946 को पेशावर में हुआ था। पेशावर उस वक्त ब्रिटिश भारत (अब पाकिस्तान) का हिस्सा था। मजेदार ये है कि खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत एक विलन के रूप में की थी, लेकिन जल्द ही उन्हें लीड रोल मिलने लगे और देखते ही देखते वो चहेते हीरो में गिने जाने लगे।

कविता ने कहा था- ऐसा करना थोड़ा थका देने वाला होता है

एक बार अपनी दूसरी वाइफ कविता के साथ विनोद खन्ना 'सिमी ग्रेवाल' के शो पर पहुंचे। कविता खन्ना ने विनोद के साथ अपनी जिंदगी को लेकर बातें की और जब उनसे पूछा गया कि क्या विनोद खन्ना के साथ रहना मुश्किल था? तो जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'उनके साथ रहना बहुत मुश्किल है, लेकिन विनोद ऐसे ही हैं और जब हमने पहली बार बातचीत शुरू की थी, तब मुझे उनमें यही बात पसंद आई थी। वे विचारों की सीमाओं को काफी दूर तक ले जाते थे और आधी रात को चिंतन-मनन करना अद्भु होता था जब मैं उस स्पेस में होती थी। हालांकि जीवन में रोजमर्रा के कामों के साथ ऐसा करना थोड़ा थका देने वाला होता है।

उनके रिश्ते में चुनौतियां थीं

उन्होंने आगे कहा था, 'लेकिन फिर, मुझे लगता है कि किसी चीज को चरम सीमा तक ले जाने की जो ताकत होती है, वही हमारी कमजोरी भी बन जाती है। जैसे, वह मेरे दिमाग की तारीफ करते हैं, लेकिन जब ये बहुत ज्यादा एनालिटिकल हो जाता है तो उन्हें ये पसंद नहीं आता।' हालांकि उन्होंने इस बात का जिक्र नहीं किया कि उनके साथ रहना उनके लिए कितना कष्टदायक था, लेकिन यह साफ है कि उनके रिश्ते में चुनौतियां थीं।

पहली नजर में ही विनोद को कविता पसंद आ गईं

विनोद खन्ना और कविता की शादी तीन दशकों से भी अधिक समय तक चली और एक लंबी और सफल शादी रही। इस जोड़े के दो बेटे थे और उन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद साथ मिलकर जीवन जिया। विनोद तब 44 साल के थे और कविता केवल 28 साल की थीं। हालांकि, जब उनकी शादी की बात सामने आई तो कविता के घर वाले विनोद की पिछली लाइफ और उनके फैसले से घबराए थे और इस शादी के लिए उन्होंने मना किया था। कहते हैं कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई और पहली नजर में ही विनोद को कविता पसंद आ गईं। किसी तरह उन्होंने फोन नंबर जुगाड़ किया। बातचीत तो होने लगी लेकिन वे उनसे मिल नहीं पा रहे थी और तब एक दिन एक्टर ने उन्हें उस पार्क में बुलाया जहां वो जॉगिंग के लिए जाती थीं। यहीं से दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई और फिर घर भी आने-जाने का सिलसिला शुरू हुआ

विनोद खन्ना के हाई प्रोफाइल पर्सनैलिटी से भी घबराए हुए थे ससुराल वाले

वहीं कविता के घरवाले विनोद खन्ना के हाई प्रोफाइल पर्सनैलिटी से भी घबराते थे। विनोद ने कहा था, 'मैं जितना इन्हें देखा , इनसे प्यार करता चला गया और फिर जाकर लगा कि नहीं, अब मुझे इनसे शादी कर लेनी चाहिए।' इसके बाद दोनों ने साल 1990 में शादी रचा ली और इन्हें भी दो बच्चे हुए, बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा। पहली पत्नी गीतांजलि से उनकी पिछली शादी से भी उनके दो बेटे, अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हैं। बताते चलें कि विनोद खन्ना ने 1978 में अपने करियर के पीक पर फिल्म से संन्यास ले लिया था और फिर ओशो आश्रम में बिताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2026
एक्टर राजेश कुमार को 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के मशहूर रोशेश के किरदार के लिए जाना जाता है। कुछ साल पहले वो तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अभिनय छोड़कर…
 09 April 2026
थलपति विजय इस वक्त बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। जहां एक तरफ उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' महीनों से रिलीज के लिए सेंसर विवाद में अटकी है,…
 09 April 2026
एक्ट्रेस से लेखिका बनीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में अपने इकलौते भाई को खोया है। वो कुछ ही वर्ष पहले अपनी बड़ी बहन और माता-पिता को भी खो चुकी…
 09 April 2026
नितेश तिवारी की 'रामायणम्'का टीजर रिलीज होने के बाद से ही यह चर्चा में है। जहां राम बने रणबीर कपूर के लुक की चर्चा है, वहीं कई बड़े स्टार्स 4…
 09 April 2026
इंटरनेट में दुनिया में गुरुवार सुबह से ही अभिरामी वेंकटाचलम ट्रेंड हो रही हैं। 35 साल की इस तमिल एक्‍ट्रेस ने सोशल मीडिया यूजर्स को कड़ी फटकार लगाई है। अभ‍िरामी…
 21 March 2026
इस वक्त देश और दुनिया की सारे खबरें, इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध, एक तरफ और 'धुरंधर 2' एक तरफ है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में डंका पीट रही 'धुरंधर 2' की…
 21 March 2026
सुनील ग्रोवर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और उनके टैलेंट के आगे हर कोई नतमस्तक है। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने सलमान खान से लेकर आमिर खान,…
 21 March 2026
दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा की नई सीरीज 'चिरैया' हाल ही OTT पर रिलीज हुई और इसे दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह सीरीज 20 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म जियो…
 21 March 2026
'शार्क टैंक इंडिया' के अब तक पांच सीजन्स आ चुके हैं और सभी में अमन गुप्ता जज की भूमिका में दिखाई दिए हैं। साथ ही 150 से ज्यादा डील्स भी…
Advt.