फ्लाइट में मौजूद पैसेंजर बोला बुजुर्गों को इग्नोर कर रहे थे क्रू मेंबर्स घंटों भूखा-प्यासा रखा

Updated on 17-01-2024 12:40 PM

इंडिगो फ्लाइट में पायलट को थप्पड़ मारने के मामले में नए दावे किए जा रहे हैं। इस फ्लाइट में सफर कर रहे एक अन्य पैसेंजर ने घटना के पीछे एयरलाइंस को जिम्मेदार ठहराया। यात्री सनल विज ने आरोप लगाया कि पैसेंजर की गलती बताकर इंडिगो अपने कुप्रबंधन और गलतियों को छिपा रहा है।

दरअसल, 14 जनवरी को इंडिगो की दिल्ली-गोवा फ्लाइट 6E-2175 में साहिल कटारिया नाम के पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा था। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद आरोपी पैसेंजर को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, 16 जनवरी को उसे जमानत मिल गई।

इसी फ्लाइट में बैठे यात्री सनल विज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 15 जनवरी को लिखा- मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता, लेकिन इंडिगो ने घटना का फायदा उठाया है। पैसेंजर के थप्पड़ मारने की घटना के पीछे इंडिगो ने अपनी गलतियों को छुपाया।

यात्री के मुताबिक, दिल्ली-गोवा फ्लाइट को सुबह 7:40 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह शाम 5:35 बजे रवाना हुई। इस फ्लाइट में बैठे 186 पैसेंजर्स को कई घंटों तक भूखा रखने के बाद शाम 4 बजे खाना दिया गया। बुजुर्ग पैसेंजर्स ने कई बार पानी मांगा, लेकिन क्रू मेंबर्स उन्हें इग्नोर कर रहे थे।

जानिए पैसेंजर के मुताबिक घटना से पहले क्या-क्या हुआ?

फ्लाइट को सुबह 7:40 बजे उड़ान भरनी थी। हालांकि, खराब मौसम के चलते दोपहर 12:20 बजे बोर्डिंग शुरू हुई। ग्राउंड स्टाफ ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) उड़ान की अनुमति नहीं दे रहा है।

पायलट ने दोपहर 1:30 बजे अनाउंस किया कि वे एक क्रू मेंबर का इंतजार कर रहे हैं। उसके आने के बाद फ्लाइट टेक ऑफ करेगी। सनल के मुताबिक क्रू मेंबर्स और ग्राउंड स्टाफ गलत सूचना दे रहे थे।

क्रू मेंबर और ग्राउंड स्टाफ आपस में बातचीत करने लगे। उन्होंने यात्रियों की मदद करने या उनके सवालों के जवाब देना जरूरी नहीं समझा। इस बीच कुछ बुजुर्ग यात्रियों ने पानी मांगा। क्रू ने उन्हें इग्नोर किया और कई बार बोलने पर भी पानी नहीं दिया। वे आपस में बात करने व्यस्त थे।

दोपहर 2:40 बजे वह क्रू मेंबर फ्लाइट में आया, जिसका इंतजार किया जा रहा था। 2:50 बजे फ्लाइट के गेट बंद हुए। इसके बाद भी विमान को उड़ान भरने के लिए तैयार नहीं किया गया। इसे लेकर पैसेंजर्स ने नाराजगी जताई।

3:20 बजे के आसपास असिस्टेंट कैप्टन आया और कहा कि फ्लाइट और लेट होगी। इसी समय पैसेंजर साहिल कटारिया ने उसे थप्पड़ मार दिया।

फ्लाइट में मौजूद रशियन मॉडल बोलीं- पायलट पैसेंजर्स को दोषी बता रहा था भारत में रहने वाली रशियन मॉडल और एक्ट्रेस एवगेनिया बेल्सकाया भी इसी फ्लाइट में सवार थीं। उन्होंने ही घटना का वीडियो रिकार्ड किया था। बेल्सकाया ने दावा किया कि पायलट देरी के लिए पैसेंजर्स को दोषी बता रहा था।

एवगेनिया ने कहा- मैं अपनी टीम के साथ दिल्ली से गोवा जा रही थी। फ्लाइट के लिए मैं जल्दी एयरपोर्ट पर पहुंच गई, जो सुबह 7:40 बजे टेक-ऑफ करने वाली थी। इंडिगो टीम कह रही थी कि फ्लाइट में एक घंटे की देर है, लेकिन ऐसा कम से कम 10 घंटे तक चलता रहा। इस दौरान हमें फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया, बाहर ही बैठाए रखा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 April 2025
अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार रात एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।…
 01 April 2025
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने मुंबई में दावा किया कि पीएम मोदी अपने रिटायरमेंट प्लान पर चर्चा करने के लिए संघ मुख्यालय गए थे। उन्होंने भाजपा की 75 साल…
 01 April 2025
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को पूजा स्थल कानून (विशेष प्रावधानों,1991) से जुड़ी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। इसमें मांग है- सुप्रीम कोर्ट अदालतों को पूजा स्थल के मूल धार्मिक चरित्र…
 01 April 2025
मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत 14 राज्यों में बारिश और आंधी का अनुमान जताया है। मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों में ओले गिरने की भी…
 01 April 2025
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 140 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं। वे जामनगर से द्वारका जा रहे है। आज (1 अप्रैल) पदयात्रा का…
 01 April 2025
ब्यावर में तेजाब फैक्ट्री के गोदाम में खड़े टैंकर से नाइट्रोजन गैस के लीक होने से कंपनी मालिक सहित 3 की मौत हो गई। दो लोगों की हालत अब भी…
 01 April 2025
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा इलाके में 31 मार्च, यानी सोमवार देर रात सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। हादसे में मरने वालों की संख्या मंगलवार…
 01 April 2025
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पंजतीर्थी मंदिर के पास सोमवार रात से चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। हालांकि, सुरक्षाबलों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सेना…
 15 February 2025
एजेंसी, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जिले प्रयागराज में कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 10 की मौके पर मौत हो गई। 19 घायल बताए जा रहे हैं। सभी…
Advt.