जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एनकाउंटर, 1 आतंकी मारा गया:पंजतीर्थी मंदिर के पास छिपे 2 की तलाश जारी

Updated on 01-04-2025 12:27 PM

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पंजतीर्थी मंदिर के पास सोमवार रात से चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। हालांकि, सुरक्षाबलों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सेना के राइजिंग स्टार कॉर्प्स के मुताबिक 31 मार्च की रात इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली, जिसके बाद सेना ने सर्चिंग शुरू की। आतंकियों की तरफ से फायरिंग के बाद एनकाउंटर शुरू हो गया।

सुरक्षाबलों ने रातभर इलाके की घेराबंदी की, ताकि जंगल में छिपे 3 आतंकी भाग न सकें। हालांकि, मंगलवार सुबह 7 बजे के बाद फायरिंग रुकी है। कश्मीर पुलिस, NSG, CRPF और BSF स्निफर डॉग्स और ड्रोन से आतंकियों की तलाश कर रही है।

9 दिन में तीसरी मुठभेड़, हीरानगर में सबसे पहले दिखे थे आतंकी

बीते 9 दिनों में कठुआ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से यह तीसरी मुठभेड़ है। पहली मुठभेड़ 23 मार्च को हीरानगर सेक्टर में हुई थी। सुरक्षाबलों को जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट से जुड़े 5 आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे थे।

28 मार्च दूसरी बार मुठभेड़ हुई। जिसमें 2 आतंकी मारे गए थे। इस दौरान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के 4 जवान तारिक अहमद, जसवंत सिंह, जगबीर सिंह और बलविंदर सिंह शहीद हुए थे। इनके अलावा DSP धीरज सिंह समेत तीन जवान घायल हुए थे। उनका इलाज जारी है।

एक दिन पहले 30 मार्च को DIG शिव कुमार शर्मा ने कहा था- ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक आखिरी आतंकी मारा नहीं जाता। उन्होंने सीमा से सटे इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दें।

पुलिस बोली- आतंकियों ने हथियार नहीं लूटे, अफवाहों पर ध्यान न दें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 29 मार्च को कहा था कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के सुदूर जंगली इलाके में दो दिनों तक चली मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों ने कोई हथियार नहीं छीना। पुलिस प्रवक्ता ने बताया था कि मारे गए चारों पुलिसकर्मियों के सभी हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया।

प्रवक्ता ने कहा था कि कुछ राष्ट्र-विरोधी तत्व सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सफियान में हमारे शहीदों के हथियार छीनने की अफवाह फैला रहे हैं। ये दावे झूठे हैं। शहीदों के सभी हथियार और सामान बरामद कर लिए गए हैं।

23 मार्च: आतंकियों ने एक परिवार को बंधक बनाया, लेकिन वे बच निकले

23 मार्च को हीरानगर सेक्टर में आतंकवादियों के एक ग्रुप को सुरक्षाबलों ने घेर लिया था, लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। माना जा रहा है कि ये वही आतंकवादी हैं, जो सान्याल से निकलकर जखोले गांव के पास देखे गए।

हीरानगर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक ग्रुप को घेर लिया था। उस दिन आतंकियों ने एक बच्ची और उसके माता-पिता को पकड़ लिया था। मौका मिलने पर तीनों आतंकियों के चंगुल से भाग निकले थे।

इस दौरान बच्ची की मामूली चोटें आई थीं। उन्होंने ही आतंकियों के छिपे होने की सूचना पुलिस को दी थी। महिला ने बताया था कि सभी ने दाढ़ी बढ़ा रखी थी और वे कमांडो की वर्दी पहने हुए थे।

जाखोले गांव हीरानगर सेक्टर से लगभग 30 किमी दूर है। जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 January 2026
कानपुर: यूपी के कानपुर से चौकाने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में ज्वेलर्स की शॉप से तीन किलोग्राम चांदी चोरी में पकड़ा गया चोर गुजैनी थाने से फरार हो गया।…
 16 January 2026
जयपुर: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानि SIR प्रक्रिया को लेकर राजस्थान समेत कई राज्यों में काम जारी है। इसी बीच राजस्थान की सियासत में नया उबाल आ गया है। दरअसल, गुरुवार…
 16 January 2026
मेरठ: कपसाड़ गांव से जुड़ा पारस सोम–रूबी जाटव मामला अब सिर्फ एक प्रेम प्रसंग नहीं, बल्कि हत्या, अपहरण और साजिश के गंभीर आरोपों के बीच उलझता जा रहा है। जेल में…
 16 January 2026
मुंबई : बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में महायुति को बढ़त मिलती नजर आ रही है। बीजेपी जहां जश्न मना रही है, वहीं कांग्रेस ने शुरुआती…
 06 October 2025
जम्मू : माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक बार फिर वैष्णो देवी यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। श्राइन बोर्ड ने तीन दिनों के लिए वैष्णो देवी यात्रा स्थगित करने…
 06 October 2025
 सोनभद्र: यूपी का सोनभद्र जिला जहां की पहाड़ियां और जंगल प्रकृति का अनमोल उपहार हैं, अब एक नई क्रांति का गवाह बन रहा है। दुद्धी, म्योरपुर और रॉबर्ट्सगंज जैसे ग्रामीण इलाकों…
 06 October 2025
लखनऊ: उत्तर प्रदेश से अभी मानसून नहीं जाने वाला है। अगले 3 से 4 दिन बाद एक बार फिर मानसून की वापसी हो जाएगी। अरब सागर में शक्ति नामक चक्रवात के…
 06 October 2025
लखनऊ: गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में चौथे दिन रविवार को भी कर्मचारियों का कब्जा बरकरार रहा। कर्मचारियों ने बकाया सैलरी, पीएफ और ग्रैच्युटी के भुगतान के बगैर सहारा शहर खाली करने…
 06 October 2025
कोटा: कोटा के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के दो बड़े दिग्गज नेताओं के समर्थक कार्यकर्ताओं के बीच भारी दंगल हुआ है। नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यालय के भीतर ही कांग्रेस के…
Advt.