कांग्रेस कार्यालय में दंगल! दो वरिष्ठ नेताओं के सामने पार्टी की 'फजीहत' करा बैठे समर्थक, जानिए
Updated on
06-10-2025 12:29 PM
कोटा: कोटा के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के दो बड़े दिग्गज नेताओं के समर्थक कार्यकर्ताओं के बीच भारी दंगल हुआ है। नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यालय के भीतर ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थक कार्यकर्ता आपस में भिड़े, उन्हें उनके नेताओं ने अपने स्तर पर समझाने की कोशिश भी की, पर वह झगड़ा करने से नहीं माने। मामला इतना बढ़ा कि दोनों नेता समर्थक कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कार्यालय से चले गए। इस घटनाक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है। दोनों नेताओं के समर्थक कार्यकर्ता आपस में उलझे पड़े हैं। इस झगड़े के बाद पार्टी के अंदर गुटबाजी साफ तौर पर दिखाई पड़ी है।
जिला अध्यक्ष नियुक्ति के लिए मांगे गए थे आवेदन
एआईसीसी ने तेलंगाना के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष को पर्यवेक्षक के रूप में संगठन सृजन अभियान के तहत कोटा भेजा है। कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नए जिला अध्यक्ष के लिए यहां पर आवेदन मांगे जा रहे हैं और उसी के लिए रविवार को बैठक बुलाई गई थी। जहां पर जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, विधायक शांति धारीवाल और पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल भी पहुंचे थे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे, शुरुआत में बैठक जो थी वह शांतिपूर्ण शुरू हुई। लेकिन धीरे-धीरे दोनों नेताओं के समर्थक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेता के नाम के नारेबाजी शुरू कर दी और नारे लगाते हुए दोनों के कार्यकर्ता आवेश में आए और हाथापाई तक बात पहुंच गई। कार्यकर्ता भिड गए, माहौल खराब हो गया। पूरी पार्टी का यहां तमाशा बन गया।
पर्यवेक्षक बोले- गुटबाजी नहीं, जोश है
एआईसीसी के पर्यवेक्षक और तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जेट्टी कुसुमा कुमार ने गुटबाजी के सवाल का जवाब देता कहा कि यह कार्यकर्ताओं के भीतर का जोश है, गुटबाजी नहीं है। संगठन सृजन अभियान के तहत जिलेभर के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी ली जा रही है, ताकि जिला अध्यक्ष की नियुक्ति जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की पसंद के मुताबिक हो सके। 1 नवंबर को नया जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा। 31 अक्टूबर तक सूची सौंपनी है। जिसको भी अलग से सुझाव देना है, दे सकता है। आवेदन के लिए फार्म है। उसे भरना होगा। उसके आधार पर हम कार्यकर्ताओं से राय लेंगे। रेटिंग के आधार 1 से 6 नंबर तक के आवेदकों की लिस्ट आलाकमान को सौंपी जाएगी। उनमें से एक जिलाध्यक्ष बनेगा।
इधर विधायक शांति धारीवाल ने कहा...
कुछ खास नहीं था, कार्यकर्ता आपस में नारेबाजी कर रहे थे। फिर मैं तो निकल आया था। उसके बाद का मुझे पता नहीं क्या हुआ। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि संगठन इतना बड़ा है, थोड़ी बहुत नारेबाजी हो जाती है। कार्यकर्ताओं को समझा दिया। छोटी-मोटी बातें हो जाती हैं।
पुणे/बारामती: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने कांग्रेस नेतृत्व कैंडिडेट हटाने की अपील की है। बारामती विधानसभा उपचुनाव पर बोलते हुए सुप्रिया सुले ने…
अहमदाबाद: गुजरात के नवसारी में एक ज्वेलरी की दुकान में लूट और फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों में एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर…
अररिया: जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन बाजार समिति(विघटित) के गेट संख्या दो के पास ठेला लगाने के सवाल पर ठेला दुकानदार और पिकअप के ड्राइवर में झगड़ा हुआ।…
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह गांव से बुधवार को एक साथ छह लड़कियों के लापता होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच…
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दे दी गई। इस प्रस्ताव के…
कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में जनसभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- टीएमसी ने बंगाल के युवाओं को डबल धोखा दिया है। यहां प्राइवेट सेक्टर का…
नई दिल्ली, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘भाजपा-RSS को जहरीला सांप’ बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी लोगों को सांप्रदायिक आधार पर भड़काने…
तिरुवनन्तपुरम: केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में निवेश प्रस्तावों को तेजी से जमीन पर उतारने के लिए अब ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) 5.0 की तैयारी में जुट गई है। इस आयोजन में…