अटारी बॉर्डर से भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी:BSF ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Updated on 01-04-2025 12:39 PM

अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार रात एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। ये नागरिक पाकिस्तान से भारतीय सीमा लांघ कंटीली तारों के पास पहुंच गया था। इसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद हमजा पुत्र आबिद हुसैन, निवासी गांव मोजा सरदारगढ़ जिला रहीम यार खान पाकिस्तान के रूप में हुई है। मोहम्मद को रात अमृतसर की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनी बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) भरोपाल के पास से हिरासत में लिया।

कानूनी कार्रवाई गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने थाना घरिंडा में FIR नंबर 72 के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला विदेशी अधिनियम की धारा 14 और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम की धारा 3/34/20 के तहत दर्ज किया गया है।

BSF के सहायक कमांडेंट दिलसुख सैनी के बयान पर यह केस दर्ज किया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में कैसे और किस मकसद से घुसा। आरोपी से पूछताछ जारी है, और उसके भारत आने के उद्देश्य की गहराई से जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2026
पुणे/बारामती: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने कांग्रेस नेतृत्व कैंडिडेट हटाने की अपील की है। बारामती विधानसभा उपचुनाव पर बोलते हुए सुप्रिया सुले ने…
 09 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात के नवसारी में एक ज्वेलरी की दुकान में लूट और फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों में एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर…
 09 April 2026
अररिया: जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन बाजार समिति(विघटित) के गेट संख्या दो के पास ठेला लगाने के सवाल पर ठेला दुकानदार और पिकअप के ड्राइवर में झगड़ा हुआ।…
 09 April 2026
 कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह गांव से बुधवार को एक साथ छह लड़कियों के लापता होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच…
 09 April 2026
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दे दी गई। इस प्रस्ताव के…
 09 April 2026
कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में जनसभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- टीएमसी ने बंगाल के युवाओं को डबल धोखा दिया है। यहां प्राइवेट सेक्टर का…
 09 April 2026
नई दिल्ली, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘भाजपा-RSS को जहरीला सांप’ बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी लोगों को सांप्रदायिक आधार पर भड़काने…
 21 March 2026
तिरुवनन्तपुरम: केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों…
 21 March 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में निवेश प्रस्तावों को तेजी से जमीन पर उतारने के लिए अब ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) 5.0 की तैयारी में जुट गई है। इस आयोजन में…
Advt.