आजादी से पहले और बाद का वो समझौता, जिसके चलते पंजाब-राजस्थान में पानी को लेकर हुआ विवाद, जानिए

Updated on 21-03-2026 02:58 PM
जयपुर: राजस्थान के रेगिस्तान की प्यास और पंजाब के पांच दरियाओं के बीच इन दिनों 'पानी' नहीं, बल्कि 'पैसों' को लेकर उबाल है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ रुपये की बकाया रॉयल्टी मांगने के दावे ने एक ऐसी कानूनी और सियासी जंग छेड़ दी है, जिसके तार 100 साल पुराने इतिहास से जुड़े हैं। भजनलाल सरकार ने इस मांग को 'असंवैधानिक' बताते हुए साफ कर दिया है कि राजस्थान के हक का पानी किसी 'व्यापारिक वस्तु' की तरह नहीं बेचा जा सकता।


1920 का वो 'विवादित' दस्तावेज

इस पूरे विवाद की जड़ साल 1920 के एक पुराने समझौते में छिपी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इसी दस्तावेज को ढाल बनाकर कह रहे हैं कि राजस्थान या तो रॉयल्टी दे या पानी लेना बंद करे। लेकिन इतिहास के पन्ने कुछ और ही हकीकत बयां करते हैं।
राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के अनुसार, 1920 का वह समझौता तत्कालीन ब्रिटिश सरकार, बहावलपुर रियासत (जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है) और बीकानेर रियासत के बीच हुआ था। उस समय पानी के बदले जो 'चार्ज' तय हुआ था, वह ब्रिटिश सरकार को दिया जाना था, न कि आज के पंजाब प्रांत को। बीकानेर रियासत की 5 लाख एकड़ जमीन को सींचने के लिए हुए उस समझौते का वर्तमान पंजाब की मांग से कोई विधिक संबंध नहीं है।

आजादी के बाद बदल गए हालात

भारत की स्वतंत्रता के बाद देश का नक्शा और नियम दोनों बदल गए। राजस्थान सरकार का तर्क है कि 1920 की बातें अब बेमानी हैं क्योंकि आजादी के बाद रावी, ब्यास और सतलुज के पानी के बंटवारे पर तीन नए समझौते (1955, 1959 और 1981) हुए। इन समझौतों में केंद्र सरकार और संबंधित राज्यों के बीच गहन विचार-विमर्श हुआ, लेकिन कहीं भी 'रॉयल्टी' या किसी 'एक्स्ट्रा चार्ज' का जिक्र तक नहीं किया गया। ऐसे में एक सदी पुराने ब्रिटिशकालीन कागजों को आधार बनाकर अरबों रुपये मांगना तथ्यों से परे है।

संविधान की 'मजबूत' ढाल

राजस्थान ने इस मांग के खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 262 का ब्रह्मास्त्र निकाला है। इसके तहत अंतरराज्यीय नदियों के जल का नियंत्रण और वितरण संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है। सरकार का कहना है कि नदी का पानी एक 'राष्ट्रीय संसाधन' है। इसे किसी दुकान पर बिकने वाली वस्तु की तरह ट्रेड नहीं किया जा सकता। वर्तमान में राजस्थान को मिलने वाले पानी का रेगुलेशन केंद्र की देखरेख में BBMB (भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड) करता है, इसलिए पंजाब का दावा विधिक रूप से टिकने योग्य नहीं है

मान का तंज और अदालती जंग

इस इनकार से बिफरे भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीखा हमला बोला। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "चोर कभी खुद को चोर नहीं कहता, उसे तो बाद में मनवाना पड़ता है।" मान ने इस लड़ाई को अब अदालत ले जाने का मन बना लिया है। अब गेंद न्यायपालिका के पाले में है। देखना होगा कि क्या 1920 का इतिहास 2026 की आधुनिक संवैधानिक व्यवस्था पर भारी पड़ता है या राजस्थान अपने 'वैध अधिकारों' की रक्षा करने में सफल रहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2026
पुणे/बारामती: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने कांग्रेस नेतृत्व कैंडिडेट हटाने की अपील की है। बारामती विधानसभा उपचुनाव पर बोलते हुए सुप्रिया सुले ने…
 09 April 2026
अहमदाबाद: गुजरात के नवसारी में एक ज्वेलरी की दुकान में लूट और फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों में एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर…
 09 April 2026
अररिया: जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के कृषि उत्पादन बाजार समिति(विघटित) के गेट संख्या दो के पास ठेला लगाने के सवाल पर ठेला दुकानदार और पिकअप के ड्राइवर में झगड़ा हुआ।…
 09 April 2026
 कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह गांव से बुधवार को एक साथ छह लड़कियों के लापता होने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच…
 09 April 2026
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दे दी गई। इस प्रस्ताव के…
 09 April 2026
कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में जनसभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- टीएमसी ने बंगाल के युवाओं को डबल धोखा दिया है। यहां प्राइवेट सेक्टर का…
 09 April 2026
नई दिल्ली, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘भाजपा-RSS को जहरीला सांप’ बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी लोगों को सांप्रदायिक आधार पर भड़काने…
 21 March 2026
तिरुवनन्तपुरम: केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों…
 21 March 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में निवेश प्रस्तावों को तेजी से जमीन पर उतारने के लिए अब ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) 5.0 की तैयारी में जुट गई है। इस आयोजन में…
Advt.