केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के साथ हाईलेवल मीटिंग की:कफ सिरप से मौतों का मामला, 6 राज्यों की 19 दवा निर्माण इकाइयों की पड़ताल शुरू

Updated on 06-10-2025 11:20 AM

छिंदवाड़ा के परासिया इलाके में कफ सिरप से हो रही बच्चों की मौतों के बाद केंद्र सरकार ने रविवार को सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के अफसरों के साथ हाई लेवल मीटिंग की।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कफ सिरप की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई। इस उच्च स्तरीय बैठक में दवाओं की गुणवत्ता के मापदंडों का पालन करने की समीक्षा की गई। साथ ही बच्चों के इलाज में कफ सिरप के तर्क संगत उपयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

जेपी नड्‌डा ने की समीक्षा राज्यों के साथ हाई लेवल मीटिंग के पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा ने भी कफ सिरप के कारण हुई मौतों के मामलों की जानकारी ली। नड्‌डा ने अफसरों को निर्देश दिए कि इस मामले में जरूरी कार्रवाई करने के लिए राज्यों के साथ चर्चा की जाए।

6 राज्यों की 19 दवा बनाने वाली यूनिट की पड़ताल बैठक में यह भी बताया गया कि सिस्टम की कमियों की पहचान करने और गुणवत्ता तंत्र को मजबूत करने के लिए 6 राज्यों की 19 दवा बनाने वाली इकाइयों में रिस्क बेस्ड इंस्पेक्शन (आरबीआई) शुरू किए गए हैं।

राज्यों को यह भी सलाह दी गई कि वे निगरानी बढ़ाएं, सभी स्वास्थ्य सुविधाओं (सरकारी और निजी दोनों) द्वारा समय पर रिपोर्टिंग करें। आईडीएसपी-आईएचआईपी के सामुदायिक रिपोर्टिंग टूल का व्यापक प्रसार करें और प्रकोप प्रतिक्रिया और असामान्य स्वास्थ्य घटनाओं के संबंध में जल्दी रिपोर्टिंग और संयुक्त कार्रवाई के लिए अंतर-राज्यीय समन्वय को मजबूत करें।

ये अफसर बैठक में मौजूद रहे बैठक में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव अमित अग्रवाल, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. सुनीता शर्मा; भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) डॉ. राजीव रघुवंशी, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ. रंजन दास, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अपर मुख्य सचिव(हेल्थ), प्रमुख सचिव, सचिव (स्वास्थ्य), औषधि नियंत्रक, स्वास्थ्य सेवा निदेशक, मिशन संचालक (एनएचएम) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

तीन प्रमुख मुद्दों पर हुई बैठक में चर्चा

  • दवा बनाने वाली इकाईयों में क्वालिटी पैरामीटर से संबंधित शेड्यूल M और अन्य जीएसआर प्रावधानों का पालन किया जाए।
  • बच्चों में कफ सिरप का तर्कसंगत उपयोग हो। जिसमें दवाओं के गलत कॉम्बिनेशन और अनुपयुक्त फॉर्मुलेशन से बचा जाए।
  • ऐसे फार्मूलेशन की बिक्री और दुरुपयोग को रोकने के लिए रिटेल फार्मेसियों पर नियमों को सख्ती से लागू किया जाए।

नागपुर की सर्विलांस यूनिट ने दी थी मौतों की जानकारी यह बैठक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बच्चों की मौतों की हालिया रिपोर्टों के बाद हुई है, जो दूषित कफ सिरप से जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत नागपुर में स्थापित की गई मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट (एमएसयू) ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया ब्लॉक से आईडीएसपी, एनसीडीसी को कई मामलों और उनसे संबंधित मौतों की सूचना दी थी।

एक्सपर्ट्स की टीमें जांच में जुटीं छिंदवाड़ा की स्थिति का संज्ञान लेते हुए, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के महामारी विज्ञानियों, सूक्ष्म जीव विज्ञानियों, कीट विज्ञानियों और औषधि निरीक्षकों सहित विशेषज्ञों की एक केंद्रीय टीम ने छिंदवाड़ा और नागपुर का दौरा किया और मध्य प्रदेश राज्य प्राधिकरणों के साथ समन्वय में रिपोर्ट किए गए मामलों और मौतों का विस्तृत विश्लेषण किया।

अलग-अलग नैदानिक, पर्यावरणीय, कीट विज्ञान और औषधि नमूने इकट्ठा किए गए और प्रयोगशाला परीक्षण के लिए एनआईवी पुणे, केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) मुंबई और नीरी नागपुर भेजे गए।

10 दवाओं के सैंपल की जांच में 9 की रिपोर्ट ठीक मिली शुरुआती जांच में लेप्टोस्पायरोसिस के एक पॉजिटिव मामले को छोड़कर, किसी भी सामान्य संक्रामक बीमारी की संभावना को खारिज कर दिया गया है। बच्चों द्वारा सेवन की गई 19 दवाओं के सैंपल निजी चिकित्सकों और आस-पास के मेडिकल स्टोर्स से इकट्‌ठे किए गए थे।

अब तक के रासायनिक विश्लेषण से पता चलता है कि अब तक जांच किए गए 10 सैंपल में से 9 गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरे हैं। हालांकि, उनमें से एक, कफ सिरप 'कोल्ड्रिफ' में अनुमत सीमा से अधिक डीईजी पाया गया है।

इसके बाद, तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित इस इकाई पर तमिलनाडु-एफडीए द्वारा नियामक कार्रवाई की गई है। निरीक्षण के निष्कर्षों के आधार पर सीडीएससीओ द्वारा विनिर्माण लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है। आपराधिक कार्यवाही भी शुरू की गई है।

शेड्यूल M का कड़ाई से पालन हो केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी दवा निर्माताओं द्वारा संशोधित अनुसूची एम का कड़ाई से पालन करने पर ज़ोर दिया। राज्यों को यह भी सलाह दी गई कि वे कफ सिरप का, खासकर बच्चों में, तर्कसंगत उपयोग सुनिश्चित करें, क्योंकि ज्यादातर खांसी अपने आप ठीक हो जाती है और इसके लिए औषधीय उपचार की आवश्यकता नहीं होती।

बाल चिकित्सा आबादी में कफ सिरप के तर्कसंगत उपयोग पर डीजीएचएस द्वारा जारी परामर्श पर भी चर्चा की गई। आउटब्रेक रिस्पांस टीम काम में जुटी

डॉ. सुनीता शर्मा ने कहा कि बच्चों में खांसी की दवाओं का फायदा सीमित और जोखिम ज्यादा होता है। अत: सभी दवाओं की जांच और उचित कॉम्बिनेशन का ध्यान रखा जाना चाहिए। जल्द ही डॉक्टरों, फार्मेसिस्टों और अभिभावकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

डॉ. राजीव बहल ने कहा कि बच्चों को किसी भी दुष्प्रभाव से बचाने के लिए कफ सिरप या दवाओं का कोई भी कॉम्बिनेशन नहीं दिया जाना चाहिए। डॉ. बहल ने यह भी बताया कि नेशनल जॉइंट आउटब्रेक रेस्पांस टीम पहले से ही काम कर रही है, जो एनसीडीसी, आईसीएमआर आदि जैसे विभिन्न केंद्रीय संगठनों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करता है, जिससे जरूरतमंद राज्यों की सहायता की जा सकती है।

उन्होंने राज्यों को किसी भी आपदा से निपटने के लिए अपनी एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने की भी सलाह दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 January 2026
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण अब तक 24 लोगों की मौत के बाद हालात का जायजा लेने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
 16 January 2026
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कई लोगों की जान जा चुकी हैं। ऐसे में भोपाल में भी पानी की पाइप लाइन को ढूंढा जा रहा है। साथ…
 16 January 2026
भोपाल, स्थायी कर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों को डाइंग कॉडर घोषित करने का विरोध करने मंत्रालय कर्मचारी आज मंत्रालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई…
 16 January 2026
भोपाल: भोपाल के जोन क्रमांक 17 स्थित ब्लूमून कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई की समस्या लगातार बनी हुई है। बीते कई दिनों से स्थानीय लोग दूषित पानी की शिकायत कर…
 16 January 2026
 भोपाल। जनगणना से ठीक पहले कांग्रेस आदिवासियों के बीच जाकर उन्हें स्वयं को हिंदू न मानने का भ्रम फैलाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए पार्टी के नेता जनगणना…
 16 January 2026
भोपाल। भोपाल के पांच तालाबों के पानी में इंसान और जानवरों के मल से जुड़े खतरनाक फीकल कालिफार्म बैक्टीरिया पाए जाने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाया है।…
 16 January 2026
भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट पर गुरुवार को अचानक कुछ समय के लिए अलर्ट घोषित कर दिया गया। आनन-फानन में सीआइएसएफ के जवान वहां पहुंचे और लाउंज में रखे हर बैग की जांच…
 16 January 2026
 भोपाल। भोपाल के पांच नंबर स्टॉप स्थित 50 साल पुराने रविशंकर शुक्ल (आरएसएस) मार्केट की जगह अब 650 करोड़ रुपये की लागत से 20 मंजिला हाईराइज कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। मध्य…
 16 January 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में थैलेसीमिया बीमारी का स्थायी इलाज यानी 'बोन मैरो ट्रांसप्लांट' अब पूरी तरह निश्शुल्क होगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मप्र और मेदांता फाउंडेशन (नई दिल्ली) के…
Advt.