बदलेगी भोपाल के पांच नंबर की पहचान, 50 साल पुराने मार्केट की जगह बनेगा हाईराइज कॉम्प्लेक्स

Updated on 16-01-2026 12:10 PM
 भोपाल। भोपाल के पांच नंबर स्टॉप स्थित 50 साल पुराने रविशंकर शुक्ल (आरएसएस) मार्केट की जगह अब 650 करोड़ रुपये की लागत से 20 मंजिला हाईराइज कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। मध्य प्रदेश री-डेवलपमेंट पॉलिसी-2023 के तहत चयनित इस पहले प्रोजेक्ट पर मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड निवेश करेगा। जर्जर हो चुके मार्केट परिसर को तोड़कर यहां आधुनिक मिक्स्ड-यूज कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।हाउसिंग बोर्ड ने प्रोजेक्ट के लिए 7 जनवरी को टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य एक से दो माह में शुरू होने की संभावना है। हालांकि, नगर निगम से बिल्डिंग परमिशन मिलने में देरी के कारण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। बोर्ड का कहना है कि एजेंसी नियुक्त होने के बाद प्रोजेक्ट को 42 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

डिजाइन में हुआ आंतरिक बदलाव

प्रोजेक्ट के आंतरिक डिजाइन में बदलाव किया गया है। पहले प्रस्तावित 5-बीएचके फ्लैट्स की जगह अब 1-बीएचके से 4-बीएचके तक के लग्जरी फ्लैट्स बनाए जाएंगे। 2800 से 3000 वर्गफीट क्षेत्रफल वाले इन फ्लैट्स में चार बालकनी और आधुनिक सुविधाएं होंगी। कुल 380 फ्लैट्स में से 165 पुराने आवंटियों को दिए जाएंगे, जबकि 215 फ्लैट्स नए खरीदारों के लिए उपलब्ध होंगे।

कमर्शियल हब के रूप में होगा विकास

मार्केट की 65 पुरानी दुकानों को खाली कराने की प्रक्रिया जारी है। दुकानदारों के लिए मार्केट के सामने अस्थायी शेड में दुकानें तैयार की गई हैं। भविष्य में यहां 125 नई दुकानें बनेंगी। हाउसिंग बोर्ड के अनुसार यह क्षेत्र एमपी नगर और न्यू मार्केट की तर्ज पर एक प्रमुख कमर्शियल हब के रूप में विकसित होगा।

प्रोजेक्ट की प्रमुख विशेषताएं

आठ टावर, प्रत्येक 20 मंजिला

लग्जरी रेसिडेंशियल फ्लैट्स और आधुनिक मार्केट

स्विमिंग पूल, योगा-मेडिटेशन सेंटर और बच्चों के लिए प्ले एरिया

रहवासियों और ग्राहकों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था

भूकंप रोधी आरसीसी स्ट्रक्चर

शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों से बेहतर कनेक्टिविटी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 January 2026
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण अब तक 24 लोगों की मौत के बाद हालात का जायजा लेने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
 16 January 2026
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कई लोगों की जान जा चुकी हैं। ऐसे में भोपाल में भी पानी की पाइप लाइन को ढूंढा जा रहा है। साथ…
 16 January 2026
भोपाल, स्थायी कर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों को डाइंग कॉडर घोषित करने का विरोध करने मंत्रालय कर्मचारी आज मंत्रालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई…
 16 January 2026
भोपाल: भोपाल के जोन क्रमांक 17 स्थित ब्लूमून कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई की समस्या लगातार बनी हुई है। बीते कई दिनों से स्थानीय लोग दूषित पानी की शिकायत कर…
 16 January 2026
 भोपाल। जनगणना से ठीक पहले कांग्रेस आदिवासियों के बीच जाकर उन्हें स्वयं को हिंदू न मानने का भ्रम फैलाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए पार्टी के नेता जनगणना…
 16 January 2026
भोपाल। भोपाल के पांच तालाबों के पानी में इंसान और जानवरों के मल से जुड़े खतरनाक फीकल कालिफार्म बैक्टीरिया पाए जाने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाया है।…
 16 January 2026
भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट पर गुरुवार को अचानक कुछ समय के लिए अलर्ट घोषित कर दिया गया। आनन-फानन में सीआइएसएफ के जवान वहां पहुंचे और लाउंज में रखे हर बैग की जांच…
 16 January 2026
 भोपाल। भोपाल के पांच नंबर स्टॉप स्थित 50 साल पुराने रविशंकर शुक्ल (आरएसएस) मार्केट की जगह अब 650 करोड़ रुपये की लागत से 20 मंजिला हाईराइज कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। मध्य…
 16 January 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में थैलेसीमिया बीमारी का स्थायी इलाज यानी 'बोन मैरो ट्रांसप्लांट' अब पूरी तरह निश्शुल्क होगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मप्र और मेदांता फाउंडेशन (नई दिल्ली) के…
Advt.