जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न

Updated on 16-01-2026 12:22 PM

बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। यह समिति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित की गई है। बैठक में अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। पीड़ितों को समयबद्ध न्याय एवं राहत सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में जिले में अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि कुल 16 प्रकरणों में कुल 14 लाख 80 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में निष्पक्ष, संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग  संजय चंदेल, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 January 2026
कोरबा। कलेक्ट्रेट कोरबा में समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के 05 पूर्ण दृष्टिबाधित दिव्यांग बालक-बालिकाओं को समावेशी शिक्षा के तहत समग्र शिक्षा रायपुर से प्राप्त एजुकेशनल किट (स्मार्टफोन, स्मार्ट केन, स्मार्ट वॉच,…
 16 January 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू की गई प्रभावी कृषि एवं धान खरीदी नीतियों से राज्य के किसान आज केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप…
 16 January 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। यह समिति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति…
 16 January 2026
दुर्ग, राज्य सरकार की सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी नीति के कारण जिले में धान खरीदी और उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में तेजी आई है। धान खरीदी को आसान…
 16 January 2026
दुर्ग। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि संस्थान के शोधकर्ताओं ने एसपीएसआई मैक्रो 2025– अठारहवें अंतरराष्ट्रीय पॉलिमर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर…
 16 January 2026
दुर्ग। जिला शिक्षा अधिकारी  अरविन्द मिश्रा ने जिले के दुर्ग एवं पाटन विकासखण्ड के 50 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणामफल वाले विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सेजेस…
 16 January 2026
दुर्ग । डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन हब दुर्ग द्वारा आयोजित दसवें राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस समारोह का शुभारंभ गवर्नमेंट वी.वाई.टी. पीजी ऑटोनॉमस कॉलेज दुर्ग में किया गया। डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन हब दुर्ग, प्रशासन की एक…
 16 January 2026
दुर्ग । परिवहन आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन 01 से 31 जनवरी 2026 तक…
 16 January 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रेरणा सभा कक्ष, बालगृह परिसर (पांच बिल्डिंग), महिला एवं बाल विकास कार्यालय दुर्ग में महिला उत्पीड़न से…
Advt.