रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर सुधा सोसायटी फाउंडेशन ने राजीव खरे को समाज और सामुदायिक सेवा में उनके लंबे और प्रभावशाली योगदान के लिए अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया। यह सम्मान फाउंडेशन के चेयरमैन जी.के. भटनागर और डॉ. प्रिंसी शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।
राजीव खरे एक सम्मानित मीडिया कर्मी और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के सीआरईडीए के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उनके प्रयास लगातार उल्लेखनीय रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, स्पष्ट दृष्टि और जिम्मेदार कार्यशैली ने कई लोगों को प्रेरित किया है। उनके कार्यों का प्रभाव समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचा है।हाल ही में उन्हें इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स एंड पब्लिक ग्रीवांस काउंसिल (IARPGC) में छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, जो उनके अनुभव और सामाजिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस उनके लगातार प्रयासों और समाज सुधार के प्रति समर्पण को सम्मानित करता है। हम उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
कोरबा। कलेक्ट्रेट कोरबा में समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के 05 पूर्ण दृष्टिबाधित दिव्यांग बालक-बालिकाओं को समावेशी शिक्षा के तहत समग्र शिक्षा रायपुर से प्राप्त एजुकेशनल किट (स्मार्टफोन, स्मार्ट केन, स्मार्ट वॉच,…
कोरबा। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू की गई प्रभावी कृषि एवं धान खरीदी नीतियों से राज्य के किसान आज केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप…
बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। यह समिति अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति…
दुर्ग, राज्य सरकार की सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी नीति के कारण जिले में धान खरीदी और उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव में तेजी आई है। धान खरीदी को आसान…
दुर्ग। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि संस्थान के शोधकर्ताओं ने एसपीएसआई मैक्रो 2025– अठारहवें अंतरराष्ट्रीय पॉलिमर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर…
दुर्ग। जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा ने जिले के दुर्ग एवं पाटन विकासखण्ड के 50 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणामफल वाले विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सेजेस…
दुर्ग । डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन हब दुर्ग द्वारा आयोजित दसवें राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस समारोह का शुभारंभ गवर्नमेंट वी.वाई.टी. पीजी ऑटोनॉमस कॉलेज दुर्ग में किया गया। डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन हब दुर्ग, प्रशासन की एक…
दुर्ग । परिवहन आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन 01 से 31 जनवरी 2026 तक…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रेरणा सभा कक्ष, बालगृह परिसर (पांच बिल्डिंग), महिला एवं बाल विकास कार्यालय दुर्ग में महिला उत्पीड़न से…