राघव जुयाल पहुंचे आर्यन के घर तो फटी रह गई आंखे, बताया मन्नत में एयरपोर्ट जैसा स्कैनर, बाहर आकर मां को किया फोन

Updated on 06-10-2025 01:15 PM
कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक्टर राघव जुयाल ने एक अहम किरदार निभाया है। इसमें वह 'परवेज' नाम के लड़के का रोल निभाते दिखाई दिए। हाल ही में राघव जुयाल ने आर्यन खान के व्यक्तित्व और शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में जाने का अपना अनुभव एक इंटरव्यू में साझा किया।

राघव जुयाल ने बताया कि 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की शूटिंग के दौरान उनके निजी अनुभव भी कम फिल्मी नहीं रहे। सबसे यादगार लम्हा शाहरुख खान के बंगले मन्नत में उनकी पहली विजिट थी। राघव ने हंसते हुए बताया कि मन्नत में पहली बार जाने पर उन्हें एयरपोर्ट जैसे स्कैनर से गुजरना पड़ा। वहां लोग पूछ रहे थे कि 'यह कौन है?'

राघव जुयाल ने आर्यन से पूछा- कमरा कौन-सा है?

राघव ने मन्नत में जाते ही आर्यन खान से एक सवाल पूछा था, जो उन्हें शायद नहीं पूछना चाहिए था। इस बारे में बात करते हुए वह कहते हैं, 'मन्नत में पहुंचकर गलती से मैंने आर्यन से पूछ लिया कि उनका कमरा कौन सा है? फिर, तुरंत मुझे एहसास हुआ कि यह शाहरुख खान का घर है, यहां कमरे नहीं, पूरे फ्लोर होते हैं।' इस पर आर्यन हंसे और बोले, 'चलो, ऊपर चलते हैं।'

आर्यन खान की राघव जुयाल ने तारीफ की

आर्यन खान के बारे में बात करते हुए राघव जुयाल ने कहा कि वह एक अनोखी पर्सनैलिटी हैं। राघव ने खुलासा किया कि आर्यन वास्तव में बेहद मजेदार हैं और खूब लोट-पोट होकर हंसते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि आर्यन कैमरे के सामने ऐसा नहीं करते, जो उनकी निजी पसंद है। राघव जुयाल ने यह भी कहा, 'ईश्वर ने आर्यन को अलग तरह से बनाया है।'

मन्नत से बाहर आने के बाद राघव ने मां को बताया

राघव ने बताया कि मन्नत में जाने का अनुभव इतना शानदार था कि बाहर निकलते ही उन्होंने तुरंत अपनी मां को फोन किया। मां को उन्होंने बताया कि वह मन्नत के अंदर गए थे। इस पर उनकी मां घर की के बारे में पूछती हैं। राघव जुयाल ने बाद में मां को आर्यन खान से एक दिन फिल्म के सेट पर मिलवाया था। इस दौरान आर्यन ने राघव की मां को प्यार और आदर से गले लगा लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2026
एक्टर राजेश कुमार को 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के मशहूर रोशेश के किरदार के लिए जाना जाता है। कुछ साल पहले वो तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अभिनय छोड़कर…
 09 April 2026
थलपति विजय इस वक्त बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। जहां एक तरफ उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' महीनों से रिलीज के लिए सेंसर विवाद में अटकी है,…
 09 April 2026
एक्ट्रेस से लेखिका बनीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में अपने इकलौते भाई को खोया है। वो कुछ ही वर्ष पहले अपनी बड़ी बहन और माता-पिता को भी खो चुकी…
 09 April 2026
नितेश तिवारी की 'रामायणम्'का टीजर रिलीज होने के बाद से ही यह चर्चा में है। जहां राम बने रणबीर कपूर के लुक की चर्चा है, वहीं कई बड़े स्टार्स 4…
 09 April 2026
इंटरनेट में दुनिया में गुरुवार सुबह से ही अभिरामी वेंकटाचलम ट्रेंड हो रही हैं। 35 साल की इस तमिल एक्‍ट्रेस ने सोशल मीडिया यूजर्स को कड़ी फटकार लगाई है। अभ‍िरामी…
 21 March 2026
इस वक्त देश और दुनिया की सारे खबरें, इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध, एक तरफ और 'धुरंधर 2' एक तरफ है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में डंका पीट रही 'धुरंधर 2' की…
 21 March 2026
सुनील ग्रोवर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और उनके टैलेंट के आगे हर कोई नतमस्तक है। कपिल शर्मा के शो में उन्होंने सलमान खान से लेकर आमिर खान,…
 21 March 2026
दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा की नई सीरीज 'चिरैया' हाल ही OTT पर रिलीज हुई और इसे दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह सीरीज 20 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म जियो…
 21 March 2026
'शार्क टैंक इंडिया' के अब तक पांच सीजन्स आ चुके हैं और सभी में अमन गुप्ता जज की भूमिका में दिखाई दिए हैं। साथ ही 150 से ज्यादा डील्स भी…
Advt.