ऑस्ट्रिया पहुंचे PM मोदी- गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत:होटल में भारतवंशी समुदाय से मिले, स्वागत में वंदे मातरम की धुन बजाई गई

Updated on 10-07-2024 01:26 PM

प्रधानमंत्री मोदी अपने 2 दिवसीय रूस दौरे के बाद मंगलवार देर रात को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे।

होटल पहुंचने पर उन्होंने भारतवंशियों से मुलाकात की। यहां उनके स्वागत में वंदे मातरम की धुन बजाई गई। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी स्टेट डिनर के लिए ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से मिलने पहुंचे।

बुधवार 10 जुलाई को दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर चर्चा होगी। वे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वान डर बेले से भी मुलाकात करेंगे। वे वियना में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री का ये दौरा दो दिन का है। मोदी 41 साल बाद ऑस्ट्रिया जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी 1983 में ऑस्ट्रिया दौरे पर गई थीं।

स्टार्टअप ब्रिज को मिलेगी रफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और गहरे होंगे। वहीं भारत-ऑस्ट्रिया स्टार्टअप ब्रिज को और भी रफ्तार मिलने की संभावना है। स्टार्टअप ब्रिज को इसी साल फरवरी में दोनों देशों ने ऑस्ट्रिया के श्रम और अर्थव्यवस्था मंत्री मार्टिन मार्टिन कोचर की भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली में शुरू किया था। इसका उद्देश्य भारत-ऑस्ट्रिया के बीच स्टार्टअप्स को लेकर ज्ञान और सहयोग को साझा करना है।

रूस ने मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया
रूस ने मंगलवार, 9 जुलाई को मॉस्को में पीएम नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' से नवाजा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद उन्हें सम्मानित किया। ये सम्मान सबसे बेहतर काम करने वाले नागरिक या फिर सेना से जुड़े लोगों को दिया जाता है।

इससे पहले मोदी दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति पुतिन के साथ शिखर वार्ता में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, 'एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा कि जंग के मैदान से शांति का रास्ता नहीं निकलता है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति संभव नहीं होती है। समाधान के लिए वार्ता जरूरी है।'

पीएम की इस बात के जवाब में पुतिन ने कहा, 'आप यूक्रेन संकट का जो हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं हम उसके लिए आपके आभारी हैं।' पीएम ने बातचीत के दौरान आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा बना हुआ है।

मोदी रूस में 26 घंटे रहे, पुतिन के साथ 8 घंटे बिताए
मोदी ने दो दिवसीय दौरे पर रूस में 26 घंटे बिताए। इस दौरान पुतिन के साथ 7-8 घंटे रहे। दोनों नेताओं ने औपचारिक और अनौपचारिक चार मीटिंग कीं। प्राइवेट डिनर करने के अलावा उन्होंने साथ में लंच भी किया। रूसी राष्ट्रपति ने मोदी को गोल्फ कार्ट में घुमाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 April 2025
वॉशिंगटन: 9 महीने बाद अंतरिक्ष से वापसी करने वाली नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स एक नई यात्रा पर जाने वाली हैं। उनकी यह यात्रा भारत की होगी। सुनीता विलियम्स ने अपनी…
 01 April 2025
इस्लामाबाद: चीन गये बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने पिछले हफ्ते भारत के 'सेवन सिस्टर्स' के पास के समुद्र में चीन को आने का ऑफर दिया था। जिसने…
 01 April 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के इरादे भारत को लेकर कितने खतरनाक हैं, इसका खुलासा उनके बीजिंग दौरे से हो गया है। चीनी दौरे पर एक कार्यक्रम…
 01 April 2025
वॉशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन से वापसी के बाद नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर पहली बार सामने आए और अंतरिक्ष में फंसे रहने के अपने अनुभवों…
 01 April 2025
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने भारत के सात पूर्वोत्तर राज्य को लैंड लॉक्ड (भूमि से घिरे हुए) बताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश उस पूरे इलाके…
 01 April 2025
अमेरिका एनर्जी डिपार्टमेंट (DoE) ने अमेरिकी कंपनी को भारत में संयुक्त तौर पर न्यूक्लियर पावर प्लांट डिजाइन और निर्माण के लिए अंतिम मंजूरी दे दी है। भारत और अमेरिका के…
 01 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पर मिनरल डील से पीछे हटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर जेलेंस्की ने समझौते पर साइन नहीं…
 01 April 2025
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया है।पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के…
 01 April 2025
म्यांमार में आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,056 हो गई है। सैन्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक घायलों की संख्या 3900 से…
Advt.