इजराइल की गाजा के स्कूल पर एयरस्ट्राइक, 29 की मौत:एक हफ्ते में ये दूसरा हमला

Updated on 10-07-2024 01:32 PM

इजराइली सेना ने मंगलवार को गाजा में एक स्कूल पर एयरस्ट्राइक की। जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक ये एक हफ्ते में ये दूसरा हमला है, जिसमें स्कूल को निशाना बनाया गया है। जिस स्कूल पर अटैक किया गया वहां शरणार्थियों को रखा गया था।

इजराइल पिछले 4 दिनों से ऐसी जगहों पर हमला कर रहा है जहां शरणार्थियों को रखा गया है। अब इजराइली सेना ने फिलिस्तीन लोगों को खान यूनिस को खाली करने का आदेश दिया है। इसके बाद वहां 3 बड़े अस्पतालों को बंद करना पड़ा है।

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इसे खतरनाक कदम बताया है। साथ ही कहा है कि खान यूनिस से लोगों को निकालने के लिए और ज्यादा समय देने चाहिए। इस दौरान इजराइल शरणार्थियों पर हमला नहीं करे।

इजराइली सेना ने बताया कि शनिवार से लेकर अब तक गाजा के स्कूलों पर तीन हमले किए गए हैं।

शनिवार को इजराइली सेना ने UN के स्कूल पर एयरस्ट्राइक की थी
इजराइली सेना ने शनिवार को गाजा में एक स्कूल पर एयरस्ट्राइक की थी। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 75 से ज्यादा घायल हो गए थे। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ये स्कूल संयुक्त राष्ट्र (UN) का था, जहां शरणार्थियों को रखा गया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इजराइली सेना ने पहले स्कूल को चारों ओर से घेरा और फिर उस पर हमला कर दिया। इजराइल के हमले से स्कूल की इमारत नीचे गिर गई, जिसमें रह रहे बच्चे दब गए। स्थानीय लोग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसमें दो बच्चों को बचा लिया था, उसमें से एक बच्ची की हाथ में गंभीर चोट आई थी। वहीं दूसरे बच्चे के चेहरा और सिर पर कई चोट के निशान थे।

UN की रेस्क्यू टीम के मुताबिक पिछले महीने भी इजराइली सेना ने एक स्कूल को निशाना बनाया था।

इजराइली सेना ने पहले स्कूल को सेफ जोन बताया था
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मरने वालों में ज्यादा बच्चे और महिलाएं थी। 50 घायलों का इलाज किया जा रहा है, बाकी लोगों का मौके पर ही इलाज किया गया। वहीं इजराइली सेना ने स्कूल को आतंकवादियों का अड्डा बताया।

हमले से बचने के सैकड़ों शरणार्थियों ने स्कूल की आस-पास की जगह को छोड़ दिया है। इससे पहले इजराइल ने स्कूल को सेफ जोन बताया था। पिछले महीने किए स्कूल पर हमले में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

जंग में 38 हजार फिलिस्तीनियों की मौत
इजराइल-हमास जंग के बीच पिछले 9 महीने से जंग जारी है। इसमें अब तक 38 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, इनमें 14,500 बच्चे शामिल हैं। वहीं गाजा के करीब 80% लोग बेघर हो गए। यह जंग अब मिस्र बॉर्डर के करीब गाजा के राफा शहर पहुंच गई है।

दरअसल, जंग की शुरुआत में इजराइल की कार्रवाई से बचते हुए लोगों ने उत्तरी गाजा छोड़कर राफा में शरण ली थी। अलजजीरा के मुताबिक इस इलाके में 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। अब इजराइल की सेना यहां भी हमले की योजना बना रही है।

इजराइल का तर्क है कि उन्होंने अब तक हमास की 24 बटालियन को खत्म कर दिया है। लेकिन अब भी 4 बटालियन राफा में छिपी हुई हैं। इनके खात्मे के लिए राफा में ऑपरेशन चलाना जरूरी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 January 2026
इस्लामाबाद: भारत के साथ पिछले साल मई महीने के संघर्ष के बाद पाकिस्तानियों ने डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तेल मालिश की। पाकिस्तान ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को स्वीकार किया…
 16 January 2026
वॉशिंगटन: वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने कहा कि उन्होंने अपने नोबेल शांति पुरस्कार मेडल डोनाल्ड ट्रंप को पेश किया है। मचाडो ने अपने देश के भविष्य पर…
 16 January 2026
वॉशिंगटन/मॉस्को: ग्लोबल वार्मिंग ने आर्कटिक के बर्फ को पिघलाना क्या शुरू किया, ग्रीनलैंड को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने नया जियो पॉलिटिकल आग लगा दी है। ग्रीनलैंड, दुनिया में जंग का नया…
 16 January 2026
तेहरान: अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उनके सलाहकारों ने फिलहाल ईरान पर हमला नहीं करने का फैसला किया है। ईरान ने भी कहा है कि वह प्रदर्शनकारियों को फांसी नहीं…
 06 October 2025
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने चेतावनी दी है कि अगर हमास जल्द ही शांति समझौते पर तैयार नहीं होता है तो भारी खूनखराबा हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब समय बहुत कम…
 06 October 2025
ल्हासा: माउंट एवरेस्ट पर भीषण बर्फीले तूफान के बाद लगभग 1000 ट्रेकर्स तिब्बत की ढलान की तरफ फंस गए हैं। जमीन से लगभग 16000 फीट ऊपर स्थित शिविरों तक पहुंचने के…
 06 October 2025
तेल अवीव: गाजा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति समझौते पर इजरायल और हमास ने सहमति दी है। इससे अक्टूबर, 2023 से चल रहे युद्ध के रुकने और…
 06 October 2025
रियाद: खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सभी छह देशों में जल्दी ही एक ही वीजा से घूमा जा सकेगा। जीसीसी इस साल सिंगल एकीकृत पर्यटक वीजा की टेस्टिंग शुरू करने…
 06 October 2025
अबू धाबी: अफ्रीकी देश इस्वातिनी देश के राजा मस्वाती-III ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान खींचा हैं। अपनी अनोखी जीवनशैली के लिए मशहूर मस्वाती ने यूएई का दौरा किया…
Advt.