प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का मकान, बेटियों का सपना हुआ पूरा

Updated on 01-04-2025 12:08 PM

कोंडागांव। जिला मुख्यालय से 21 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत भानपुरी में रहने वाले  दयाराम कोर्राम ने नए वर्ष के अवसर पर अपने परिवार के साथ नए गृह में प्रवेश किया।

जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर ग्राम भानपुरी में रहने वाले दयाराम कृषि कार्य कर अपनी आजीविका चला रहे हैं और अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनकी दो बेटियां, दीपिका और ज्योति हमेशा से एक पक्के मकान का सपना देखती थीं, लेकिन कृषि कार्य से होने वाली आय केवल घर चलाने तक ही सीमित थी।

सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किए गए, जिसमें  दयाराम कोर्राम का नाम भी शामिल था। जब सूची में उनका नाम आया तो पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही आवास निर्माण के लिए धनराशि जारी हुई, परिवार ने तत्परता से निर्माण कार्य शुरू कर दिया और निर्धारित समय में मकान पूरा कर लिया।

आज चौत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उनके नए घर का गृह प्रवेश संपन्न हुआ। इस खुशी के मौके पर दयाराम कोर्राम की बेटियों दीपिका और ज्योति ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 April 2025
बालोद। राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार 01 अपै्रल एवं बुधवार 02 अपै्रल को बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जिले में राज्यपाल के प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु…
 01 April 2025
बेमेतरा। सरोजनी बाई, पति दयाराम यादव के साथ  बेमेतरा जिले के ग्राम सेमरिया में एक छोटी सी झोपड़ी में रहती थी। मिट्टी और घास-फूस से बनी यह झोपड़ी बरसात में टपकती…
 01 April 2025
रायपुर। वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय/अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में निम्नानुसार परिवर्तन किया जाता है।सोमवार…
 01 April 2025
रायपुर।  जेसीआई उमंग और एनजीओ  “बेटर भारत” द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  इस शिविर में बड़ी संख्या आकर लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और…
 01 April 2025
रायपुर।  बस्तर क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ में डॉ. कुमार विश्वास द्वारा “बस्तर के राम” कथा वाचन किया जाएगा। आगामी 3 अप्रैल को होने वाला…
 01 April 2025
दुर्ग। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में  भिलाई  सेक्टर-7 में आयोजित एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम  कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका शामिल हुए। अखंड भारत के निर्माण के…
 01 April 2025
डोंगरगढ़। नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 243.54 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि…
 01 April 2025
कोंडागांव। जनजातीय संस्कृतियों और परंपराओं से सजी बस्तर पण्डुम के जिला स्तरीय आयोजन का समापन आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रमुखजनों की उपस्थिति में हुआ।कोंडागांव के स्थानीय ऑडिटोरियम में आयोजित…
 01 April 2025
कोंडागांव। नगर पालिका कोंडागांव में अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष  जसकेतु उसेंडी और सीएमओ ने जल प्रदाय शाखा एवं पम्प चालकों की बैठक ली।बैठक में गर्मियों में पंप चालू कर पूरे वार्ड…
Advt.