जनजातीय लोक संस्कृति के रंग में सराबोर बस्तर पण्डुम के जिला स्तरीय आयोजन का समापन

Updated on 01-04-2025 12:10 PM

कोंडागांव। जनजातीय संस्कृतियों और परंपराओं से सजी बस्तर पण्डुम के जिला स्तरीय आयोजन का समापन आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रमुखजनों की उपस्थिति में हुआ।

कोंडागांव के स्थानीय ऑडिटोरियम में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृतियों और परंपराओं को सभी विकासखंड से आए कलाकारों ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियों के साथ प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में केशकाल विकासखंड के प्रतिभागियों ने जनजातीय नाट्य विधा में बस्तर की लोक संस्कृति को दर्शाती आमा जोगानी त्योहार को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया, वहीं फरसगांव विकासखंड के प्रतिभागियों ने धनकुल गीत के माध्यम से पुरातन वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया। इसी तरह कोंडागांव विकासखंड के कलाकारों ने बस्तर के जनजातीय समाज के पारंपरिक परिधान और आभूषणों को दिखाया। साथ ही विलुप्त हो रहे वाद्य यंत्र विधा में कई वाद्य यंत्रों का स्थानीय बोली में परिचय के साथ प्रदर्शन किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष  नरपति पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज में जन्म से लेकर मृत्यु तक हर अवसर में लोक संस्कृति की झलक दिखाई देती है। इस परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए राज्य शासन लगातार प्रयासरत है और इसके संरक्षण में युवा पीढ़ी की भागीदारी भी आवश्यक है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष  हीरा सिंह नेताम तथा नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष  जसकेतु उसेंडी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच के तहत बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से श्बस्तर पण्डुमश् का आयोजन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि आधुनिकता के इस युग में हमारी युवा पीढ़ी जनजातीय संस्कृति और परंपराओं से दूर होती जा रही है और आधुनिकता की चकाचौंध में खो रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर पंडुम जैसे आयोजन के माध्यम से जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है।

यह आयोजन न केवल हमारी विलुप्त होती लोककला, नृत्य, गीत और संगीत को संजोने का अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी को भी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित करा रही है, जिससे वे गर्व की अनुभूति कर सकें। इस आयोजन में पहली बार कई ऐसी जनजातीय परंपराएँ और लोक कला देखने को मिल रहे हैं, जो लुप्त होने के कगार पर हैं। हमें अपनी इन अमूल्य धरोहरों को सहेजने की आवश्यकता है, ताकि हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराएँ पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती रहें और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखें।

समापन समारोह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जनजातीय लोक नृत्य विधा में फरसगांव विकासखंड, पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषण, जनजातीय लोक गीत, लोक नाट्य और वाद्ययंत्र विधा में केशकाल, पेयपदार्थ एवं व्यंजन, शिल्पकला एवं चित्रकला विधा में कोंडागांव विकासखंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, समाज के प्रमुख, मांझी मेंबर, गायता पुजारी उपस्थित रहे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 April 2025
बालोद। राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार 01 अपै्रल एवं बुधवार 02 अपै्रल को बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जिले में राज्यपाल के प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु…
 01 April 2025
बेमेतरा। सरोजनी बाई, पति दयाराम यादव के साथ  बेमेतरा जिले के ग्राम सेमरिया में एक छोटी सी झोपड़ी में रहती थी। मिट्टी और घास-फूस से बनी यह झोपड़ी बरसात में टपकती…
 01 April 2025
रायपुर। वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय/अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में निम्नानुसार परिवर्तन किया जाता है।सोमवार…
 01 April 2025
रायपुर।  जेसीआई उमंग और एनजीओ  “बेटर भारत” द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  इस शिविर में बड़ी संख्या आकर लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और…
 01 April 2025
रायपुर।  बस्तर क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ में डॉ. कुमार विश्वास द्वारा “बस्तर के राम” कथा वाचन किया जाएगा। आगामी 3 अप्रैल को होने वाला…
 01 April 2025
दुर्ग। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में  भिलाई  सेक्टर-7 में आयोजित एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम  कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका शामिल हुए। अखंड भारत के निर्माण के…
 01 April 2025
डोंगरगढ़। नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 243.54 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि…
 01 April 2025
कोंडागांव। जनजातीय संस्कृतियों और परंपराओं से सजी बस्तर पण्डुम के जिला स्तरीय आयोजन का समापन आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रमुखजनों की उपस्थिति में हुआ।कोंडागांव के स्थानीय ऑडिटोरियम में आयोजित…
 01 April 2025
कोंडागांव। नगर पालिका कोंडागांव में अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष  जसकेतु उसेंडी और सीएमओ ने जल प्रदाय शाखा एवं पम्प चालकों की बैठक ली।बैठक में गर्मियों में पंप चालू कर पूरे वार्ड…
Advt.