इस्लामिक जिहाद का कमांडर गिरफ्तार पूछताछ में ईरान में ट्रेनिंग की बात कबूली

Updated on 17-01-2024 01:04 PM

इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। गाजा में इस्लामिक जिहाद के एक बड़े कमांडर को IDF ने गिरफ्तार कर लिया है और उसने पूछताछ में कुछ बड़े खुलासे किए हैं। IDF ने इस कमांडर का फोटो भी जारी किया है।

दूसरी तरफ, गाजा के बाद अब लेबनान में इजराइली हमले तेज हो गए हैं। लेबनान के कई शहरों पर आतंकी संगठन हिजबुल्लाह की लोकेशन्स पर IDF ने हमले किए हैं। इससे हुए नुकसान के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

लेबनान पर हमले तेज

IDF ने मंगलवार को लेबनान में कई लोकेशन्स पर हमले किए। य लेकिन इन हमलों से हुए नुकसान के बारे में अब तक कुछ नहीं कहा गया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- हिजबुल्लाह की कुल 16 लोकेशन्स पर एयरस्ट्राइक की गई हैं। इनमें उसके कई मेंबर्स मारे गए हैं। इससे भी बड़ी बात यह कही गई है कि ईरान से आया हथियारों का एक पूरा जखीरा उड़ा दिया गया है।

माना जा रहा है कि इसमें रॉकेट लॉन्चर्स, ग्रेनेड और छोटी मिसाइलें भी थीं। ये भी कहा गया है कि ये हथियार गाजा में हमास को पहुंचाए जाने थे, लेकिन इजराइल और अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसियों को इस बारे में पहले ही जानकारी मिल गई थी।

इस्लामिक जिहाद का कमांडर गिरफ्तार

IDF ने गाजा से इस्लामिक जिहाद के एक कमांडर को गिरफ्तार किया है। इस कमांडर का 7 अक्टूबर के हमलों में अहम रोल था और यह खुद भी इनमें शामिल था। माना जा रहा है कि इस कमांडर से बंधकों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

IDF ने इस कमांडर से पूछताछ के दौरान का फोटो जारी किया है। एक इजराइली अफसर ने कहा- हाल के दिनों में हमारी टीम को मिली यह सबसे बड़ी कामयाबी है। हम इससे पूछताछ कर रहे हैं। शिन बेत जांच एजेंसी की टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस कमांडर ने पूछताछ में माना कि उसने मिलिट्री ट्रेनिंग ईरान में हासिल की थी और इसके बाद वो लेबनान और फिर गाजा में रहा। इस कमांडर का नाम बासेल महादी बताया गया है। इसकी गिरफ्तारी पिछले महीने हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी छिपा कर रखी गई थी। इस कमांडर ने ये भी बताया कि गाजा में इस वक्त लेबनान के अलावा सीरिया के आतंकी भी मौजूद हैं और वो ईरान के हथियारों का इस्तेमाल इजराइली सेना के खिलाफ कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 April 2025
वॉशिंगटन: 9 महीने बाद अंतरिक्ष से वापसी करने वाली नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स एक नई यात्रा पर जाने वाली हैं। उनकी यह यात्रा भारत की होगी। सुनीता विलियम्स ने अपनी…
 01 April 2025
इस्लामाबाद: चीन गये बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने पिछले हफ्ते भारत के 'सेवन सिस्टर्स' के पास के समुद्र में चीन को आने का ऑफर दिया था। जिसने…
 01 April 2025
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के इरादे भारत को लेकर कितने खतरनाक हैं, इसका खुलासा उनके बीजिंग दौरे से हो गया है। चीनी दौरे पर एक कार्यक्रम…
 01 April 2025
वॉशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन से वापसी के बाद नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर पहली बार सामने आए और अंतरिक्ष में फंसे रहने के अपने अनुभवों…
 01 April 2025
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने भारत के सात पूर्वोत्तर राज्य को लैंड लॉक्ड (भूमि से घिरे हुए) बताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश उस पूरे इलाके…
 01 April 2025
अमेरिका एनर्जी डिपार्टमेंट (DoE) ने अमेरिकी कंपनी को भारत में संयुक्त तौर पर न्यूक्लियर पावर प्लांट डिजाइन और निर्माण के लिए अंतिम मंजूरी दे दी है। भारत और अमेरिका के…
 01 April 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पर मिनरल डील से पीछे हटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर जेलेंस्की ने समझौते पर साइन नहीं…
 01 April 2025
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया गया है।पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के…
 01 April 2025
म्यांमार में आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,056 हो गई है। सैन्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक घायलों की संख्या 3900 से…
Advt.