मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा से की सौजन्य भेंट

Updated on 06-10-2025 11:36 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम राज्य के दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार की शाम असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से गुवाहाटी स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी डॉ. सरमा को महाकालेश्वर मंदिर का आकर्षक चित्र भेंट किया।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भोपाल से गुवाहाटी तक सीधी विमान सेवा भी शुरू करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं, कलाकारों और विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग बढ़ाकर दोनों राज्यों के सांस्कृतिक संबंधों को और सशक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि असम और मध्यप्रदेश हस्तशिल्प, सिल्क और बांस से निर्मित उत्पादों एवं पारम्परिक व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देंगे। इससे दोनों राज्यों के स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए नए बाजार एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा के बीच दोनों राज्यों के पुरातन संबंधों, वन्य जीव संरक्षण के लिए हो रहे प्रयासों और वन्य जीवों के परस्पर आदान-प्रदान सहित भविष्य की बेहतर संभावनाओं एवं विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा को अवगत कराया कि असम के कई उद्योगपति और निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश कर हमसे जुड़ना चाहते हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर हम सभी निवेशकों का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव भी उपस्थित थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 January 2026
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण अब तक 24 लोगों की मौत के बाद हालात का जायजा लेने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
 16 January 2026
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कई लोगों की जान जा चुकी हैं। ऐसे में भोपाल में भी पानी की पाइप लाइन को ढूंढा जा रहा है। साथ…
 16 January 2026
भोपाल, स्थायी कर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों को डाइंग कॉडर घोषित करने का विरोध करने मंत्रालय कर्मचारी आज मंत्रालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई…
 16 January 2026
भोपाल: भोपाल के जोन क्रमांक 17 स्थित ब्लूमून कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई की समस्या लगातार बनी हुई है। बीते कई दिनों से स्थानीय लोग दूषित पानी की शिकायत कर…
 16 January 2026
 भोपाल। जनगणना से ठीक पहले कांग्रेस आदिवासियों के बीच जाकर उन्हें स्वयं को हिंदू न मानने का भ्रम फैलाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए पार्टी के नेता जनगणना…
 16 January 2026
भोपाल। भोपाल के पांच तालाबों के पानी में इंसान और जानवरों के मल से जुड़े खतरनाक फीकल कालिफार्म बैक्टीरिया पाए जाने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाया है।…
 16 January 2026
भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट पर गुरुवार को अचानक कुछ समय के लिए अलर्ट घोषित कर दिया गया। आनन-फानन में सीआइएसएफ के जवान वहां पहुंचे और लाउंज में रखे हर बैग की जांच…
 16 January 2026
 भोपाल। भोपाल के पांच नंबर स्टॉप स्थित 50 साल पुराने रविशंकर शुक्ल (आरएसएस) मार्केट की जगह अब 650 करोड़ रुपये की लागत से 20 मंजिला हाईराइज कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। मध्य…
 16 January 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में थैलेसीमिया बीमारी का स्थायी इलाज यानी 'बोन मैरो ट्रांसप्लांट' अब पूरी तरह निश्शुल्क होगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मप्र और मेदांता फाउंडेशन (नई दिल्ली) के…
Advt.