बड़ादेव जनजातीय समाज के प्रथम पूज्य देव : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 06-10-2025 11:34 AM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि बड़ा देव, जनजातीय समाज के प्रथम पूज्य देव है। बड़ा देव के आराधना स्थल के लोकार्पण का अवसर पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। राज्यपाल श्री पटेल रविवार को दमोह जिले के जबेरा विकासखण्ड के ग्राम चौरई में बड़ा देव मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास ऊईके भी मौजूद रहे। मंदिर का निर्माण लगभग एक करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से हुआ है।

राज्यपाल श्री पटेल ने नव निर्मित मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने दमोह जिले के जनजातीय लोक जीवन पर आधारित पुस्तिका का लोकार्पण भी किया। मंदिर परिसर में “एक पेड़- मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय गौरव और संस्कृति संरक्षण और संवर्धन हो रहा है। प्रदेश सरकार भी जनजातीय समुदाय के इतिहास, संस्कृति के विकास और संरक्षण प्रयासों के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसी का प्ररिणाम है कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2021 में दमोह जिले के चौरई ग्राम पंचायत में बड़ादेव मंदिर निर्माण की जो घोषणा की गई थी वह आज पूर्ण हो गई है। राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थित जनजाति समुदाय को बड़ादेव मंदिर के लोकार्पण की बधाई और शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित पीएम जनमन योजना और धरती आबा योजना के तहत मध्यप्रदेश में अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिसका सीधा लाभ जनजाति वर्ग को हो रहा है। उन्होंने पीएम जनमन योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जनजाति वर्ग के सबसे पिछड़ी समुदाय बैगा, भारिया और सहरिया वर्ग के लोगों के लिए केन्द्र सरकार की यह अभिनव योजना है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से बैगा, भारिया और सहरिया समुदाय का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। राज्यपाल श्री पटेल ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए उपस्थित जन समुदाय को योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास ऊईके ने जनजातीय समुदाय के गौरवशाली इतिहास की चर्चा कर नव निर्मित मंदिर के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती की जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत चौरई में बड़ादेव आराधना स्थल के लोकार्पण से अत्यंत विशेष पल है। वीरांगना रानी दुर्गावती के कर्मस्थल पर स्थापित बड़ादेव आराधना स्थल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देगा। मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल ने महारानी दुर्गावती के जन्मदिवस के अवसर पर जनजाति समुदाय के आराध्य बड़ादेव मंदिर के लोकार्पण की शुभकामनाएं दी।

विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मंदिर परिसर में जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने आजीविका मिशन की प्रदर्शनी में महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों से आत्मीय चर्चा की। उनसे स्व- रोजगार, आय आदि के संबंध में जानकारी ली। राज्यपाल श्री पटेल ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन कर सराहना की।लोकार्पण समारोह में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल, विधायक हटा श्रीमती उमादेवी खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे, जनप्रतिनिधि एवं विशाल जनसमुदाय उपस्थित था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 January 2026
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण अब तक 24 लोगों की मौत के बाद हालात का जायजा लेने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
 16 January 2026
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से कई लोगों की जान जा चुकी हैं। ऐसे में भोपाल में भी पानी की पाइप लाइन को ढूंढा जा रहा है। साथ…
 16 January 2026
भोपाल, स्थायी कर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों को डाइंग कॉडर घोषित करने का विरोध करने मंत्रालय कर्मचारी आज मंत्रालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई…
 16 January 2026
भोपाल: भोपाल के जोन क्रमांक 17 स्थित ब्लूमून कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई की समस्या लगातार बनी हुई है। बीते कई दिनों से स्थानीय लोग दूषित पानी की शिकायत कर…
 16 January 2026
 भोपाल। जनगणना से ठीक पहले कांग्रेस आदिवासियों के बीच जाकर उन्हें स्वयं को हिंदू न मानने का भ्रम फैलाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए पार्टी के नेता जनगणना…
 16 January 2026
भोपाल। भोपाल के पांच तालाबों के पानी में इंसान और जानवरों के मल से जुड़े खतरनाक फीकल कालिफार्म बैक्टीरिया पाए जाने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाया है।…
 16 January 2026
भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट पर गुरुवार को अचानक कुछ समय के लिए अलर्ट घोषित कर दिया गया। आनन-फानन में सीआइएसएफ के जवान वहां पहुंचे और लाउंज में रखे हर बैग की जांच…
 16 January 2026
 भोपाल। भोपाल के पांच नंबर स्टॉप स्थित 50 साल पुराने रविशंकर शुक्ल (आरएसएस) मार्केट की जगह अब 650 करोड़ रुपये की लागत से 20 मंजिला हाईराइज कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। मध्य…
 16 January 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में थैलेसीमिया बीमारी का स्थायी इलाज यानी 'बोन मैरो ट्रांसप्लांट' अब पूरी तरह निश्शुल्क होगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मप्र और मेदांता फाउंडेशन (नई दिल्ली) के…
Advt.