एक्टर के साथ डेटिंग रूमर्स के बीच पार्टी में नजर आईं तारा सुतारिया

Updated on 23-11-2023 04:20 PM

कार्तिक आर्यन ने कल यानी 23 नवंबर को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। कार्तिक ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में लॉस कैवॉस रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी दी। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए। सेलेब्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद कार्तिक ने पैपराजी के साथ भी केक कटिंग किया। एक्टर के माता-पिता भी पार्टी में शामिल हुए। कई सालों से कार्तिक और करण के बीच चल रहे विवाद भी अब खत्म हुए। जिसके चलते करण जौहर भी कार्तिक की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। वहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी पार्टी में शामिल हुईं, जिनके बारे में अफवाह है कि वे कार्तिक को डेट कर रही हैं।

कार्तिक आर्यन के लिए तारा सुतारिया ने किया बर्थडे पोस्ट

बुधवार को, तारा सुतारिया ने एक ब्रांड के लिए अपने फोटोशूट से बीटीएस तस्वीर शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शेयर की गई फोटो में कार्तिक और तारा दोनों ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। तारा ने फोटो शेयर करते हुए कार्तिक का निकनेम भी लिखा। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पोपट (कार्तिक आर्यन)! हमारी स्कॉर्पियो एनर्जी हमेशा ब्रांड शूट को इसी तरह बनाए रखे।’

कार्तिक की बर्थडे पार्टी में दिखे ये सेलेब्स

कार्तिक की पार्टी में एक्ट्रेस वाणी कपूर, डायरेक्टर अभिषेक कपूर के साथ-साथ रवीना टंडन और बेटी राशा थडानी जैसे सेलेब्स शामिल हुए। राशा जल्द ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। पार्टी में कृति सेनन भी ब्लैक आउटफिट में पहुंचीं। कृति और कार्तिक अच्छे दोस्त हैं। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े बेबी पिंक कलर की ड्रेस पहने पार्टी में पहुंचीं। उनकी आल पिंक आउटफिट देखकर पैपराजी ने उन्हें बार्बी कहा। वहीं आयुष्मान खुराना, आयुष और अर्पिता समेत बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे नजर आए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 April 2025
फिल्ममेकर किरण राव ने एक्स हसबैंड आमिर खान की फैमिली संग ईद सेलिब्रेशन की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने अपनी सौतन और आमिर की पहली…
 01 April 2025
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने 31 मार्च 2025, सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी किया है। इसमें वो बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे का इंटरव्यू लेते दिख रहे हैं। 'इंडियाज…
 01 April 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने साथ हुई एक भयानक घटना का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक फीमेल फैन उनके लिविंग रूम में बैठी हुई थी। उसके पास…
 01 April 2025
इस समय सोशल मीडिया पर जहां नजर जा रही है, 'घिबली' ट्रेंड ही दिख रहा है। चैट-जीपीटी के फीचर 'घिबली' से जापानी स्टाइल में आप अपनी एनिमेटेड फोटो बना सकते…
 01 April 2025
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन नंबर वन एक्टर्स में से एक हैं। 'पुष्पा' के आने के बाद नॉर्थ में भी उनका दबदबा बन गया है। उनकी पिछली फिल्म 'पुष्पा 2'…
 01 April 2025
बॉक्‍स ऑफिस पर सोमवार को ईद के जश्‍न ने सिनेमाघरों में बहार लाने का काम किया। एक ओर जहां सलमान खान की 'सिकंदर' पर फैंस ने जमकर प्‍यार बरसाया, वहीं…
 01 April 2025
फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने नवरात्र में अपने घर पर माता की चौकी रखी। इस मौके पर रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी माता रानी की भक्ति में डूबी…
 01 April 2025
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और 'कोलकाता नाइट राइडर्स' (KKR) के बीच IPL मैच खेला गया। इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड स्टार्स और स्टार किड…
 01 April 2025
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मंगलवार को एक आंखों के क्लिनिक के बाहर देखा गया। उनकी एक आंख पर पट्टी बंधी देख उनके फैंस घबरा गए हैं।…
Advt.