राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने एमपी हाउसिंग बोर्ड की समीक्षा बैठक ली, कमिश्नर ने दी सभी योजनाओं की जानकारी

Updated on 10-07-2024 05:25 PM

राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने आज एमपी हाउसिंग बोर्ड की समीक्षा बैठक ली। भोपाल स्थित मुख्यालय पर्यावास भवन में आयोजित बैठक में मंत्री महोदया ने विभाग की पूरी कार्यप्रणाली के साथ सभी योजनाओं की जानकारी ली। हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर श्री चंद्रमौलि शुक्ला ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से मंत्री जी को विभाग और सभी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर ने मण्डल की अधोसंरचना, मण्डल की रिक्त/अविक्रित संपत्तियों की जानकारी, मण्डल की अतिक्रमण की गई संपत्तियों की जानकारी, मण्डल द्वारा अधिग्रहण की गई संपत्तियों की जानकारी, मण्डल द्वारा निर्मित आवासीय भवनो/व्यवसायिक सम्पत्तियों, लीज रेन्ट की जानकारी, वृत्त रीवा अंतर्गत वर्तमान में चल रहे मण्डल के विकास कार्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।

बैठक में हाउसिंग बोर्ड की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुश्री तृप्ति श्रीवास्तव, मुख्य संपदा अधिकारी श्री डी.एस. तोमर, एडिशनल हाउसिंग कमिश्नर श्री शैलेंद्र वर्मा, श्री सुमन सिंह व एन. डी. अहिरवार सहित मंडल के प्रमुख अधिकारीगण शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने 300 वर्ष पहले जनकल्याण के जो काम किये और सभी संकटों को पार कर सुशासन के प्रतिमान…
 01 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। जनता को साथ लेकर प्रदेश के चहुँमुखी विकास की ओर हम आगे…
 01 April 2025
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि संस्कृत भाषा विश्व की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है। विश्व के प्राचीन ज्ञान का बोध संस्कृत भाषा के माध्यम से…
 01 April 2025
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गुजराती में कहा कि गुजराती संस्कृति में समरसता का अद्भुत भाव है। गुजरातियों में मेलजोल और आपसी भाईचारे का व्यवहार होता है। राज्यपाल श्री पटेल रवीन्द्र भवन में…
 01 April 2025
पतंजलि योगपीठ के संस्थापक सचिव आचार्य बालकृष्ण ने मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के घुरेहटा में उद्योग स्थापित करने के फैसले के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी निवेश…
 01 April 2025
भोपाल आए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। तभी बिजली गुल हो गई। इससे सभागार में अंधेरा हो गया। एक मिनट में बिजली वापस…
 01 April 2025
मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। इसके चलते 31 मार्च को प्रदेशभर के रजिस्ट्रार ऑफिस में लोगों की भीड़ लगी रही। रात तक रजिस्ट्री कराने पंजीयन…
 01 April 2025
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के सभी सीएम राइज स्कूलों का नाम बदलकर सांदीपनि स्कूल रखने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि "सीएम राइज स्कूल…
 01 April 2025
 भोपाल। हबीबगंज इलाके में एक पिता ने छह वर्षीय की मासूम बच्ची को शराब पिला दी। बच्ची एक एनजीओ के सदस्यों को नशे में मिली तो उन्होंने हबीबगंज थाने में बच्ची…
Advt.