महंगे होने वाले हैं स्माटफोन, टीवी और लैपटॉप, बढ़ सकती है कीमत, जान लीजिए वजह

Updated on 16-01-2026 12:51 PM
नई दिल्ली: अगर आपकी स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप लेने की योजना है तो यह खबर आपके काम की है। अगले दो महीनों में इनकी कीमत में 4 से 8% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इंडस्ट्री के जानकारों और मार्केट एक्सपर्ट्स ने यह बात कही है। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों को मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग का सामना करना पड़ रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और हाई-परफॉरमेंस कंप्यूटिंग के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से मेमोरी चिप्स की डिमांड बहुत बढ़ गई है। इसी वजह से इनकी कीमतें भी आसमान छू रही हैं।

स्थिति इतनी गंभीर है कि इंडस्ट्री के बड़े अधिकारियों का कहना है कि इस साल हर तिमाही या हर महीने कीमतें बढ़ने का यह सिलसिला जारी रह सकता है। मार्केट को ट्रैक करने वाली कंपनी काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक मेमोरी मार्केट एक हाइपर-बुल फेज में आ गया है। पिछले तीन महीनों में कीमतों में 50% की बढ़ोतरी के बाद इस तिमाही में यह और 40-50% बढ़ेंगी। अप्रैल से जून के बीच इनमें और 20% का इजाफा होने की उम्मीद है।

मेमोरी चिप्स की सप्लाई टाइट

काउंटरपॉइंट रिसर्च के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा, "वीवो और नथिंग जैसी कुछ स्मार्टफोन कंपनियों ने जनवरी में ही ₹3,000-5,000 तक कीमतें बढ़ा दी हैं। वहीं सैमसंग जैसी कंपनियां सीधे तौर पर दाम बढ़ाने के बजाय कैशबैक और डिस्काउंट कम कर रही हैं। मेमोरी की कीमतें 2026 और अगले साल भी बढ़ती रहेंगी। कंपनियां नई लॉन्चिंग में इन बढ़ी हुई कीमतों को शामिल करेंगी, लेकिन हो सकता है कि वे डिस्प्ले जैसे कुछ कंपोनेंट्स की क्वालिटी कम कर दें ताकि लागत को कंट्रोल किया जा सके।"
फोन बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि मेमोरी चिप्स की सप्लाई मिलना मुश्किल हो गया है। इसी तरह टीवी बनाने वाली कंपनी सुपर प्लास्ट्रोनिक्स का कहना है कि उसे मेमोरी चिप्स के ऑर्डर का सिर्फ दसवां हिस्सा ही मिल पा रहा है। यह कंपनी कोडक, थॉमसन और ब्लू-पंक ब्रांड के तहत टीवी बेचती है। सुपर प्लास्ट्रोनिक्स के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने बताया, "हमने नवंबर में 7% कीमतें बढ़ाई थीं, अब इस महीने 10% और बढ़ा रहे हैं और फरवरी में 4% और बढ़ाने की योजना है। रिपब्लिक डे सेल में डिस्काउंट बहुत कम देखने को मिलेंगे।"

कितनी बढ़ेगी कीमत

रिटेल चेन का कहना है कि लैपटॉप की कीमतें पहले ही 5-8% बढ़ चुकी हैं और बड़े टीवी ब्रांड्स ने भी जल्द ही कीमतें बढ़ाने के संकेत दिए हैं। ग्रेट ईस्टर्न रिटेल के डायरेक्टर पुलकित वैद्य ने कहा, "कीमतों में यह बढ़ोतरी तुरंत मांग पर असर डालेगी।" ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) के मुताबिक नवंबर-दिसंबर में स्मार्टफोन की कीमतों में 3-21% की बढ़ोतरी हुई थी। आने वाले महीनों में कीमतें 30% तक बढ़ सकती हैं।
AIMRA के चेयरमैन कैलाश लखयानी ने कहा, "कीमत बढ़ने से बाजार में काफी गिरावट आने की आशंका है। 2026 में स्मार्टफोन की शिपमेंट वॉल्यूम में 10-12% की कमी आ सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर ₹20,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट पर पड़ेगा, जो भारत में सबसे ज्यादा बिकता है। ग्राहक पहले से ही इंतजार कर रहे हैं और देख रहे हैं कि आगे क्या होता है।" काउंटरपॉइंट का भी कहना है कि मेमोरी चिप्स और हैंडसेट की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण भारत में 2026 में स्मार्टफोन की बिक्री में 2% की गिरावट देखने को मिल सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 January 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग के उस फैसले को सही ठहराया है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी निवेश कंपनी टाइगर ग्लोबल को 2018 में फ्लिपकार्ट से बाहर…
 16 January 2026
नई दिल्ली: चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। एमसीएक्स पर बाजार खुलते ही इसकी कीमत 6,000 रुपये तक गिर गई। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र…
 16 January 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली कंपनी अमेरिका की दिग्गज कंपनी ऐपल की भारत में मुश्किल बढ़ सकती है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने एंटी ट्रस्ट मामले में कंपनी…
 16 January 2026
नई दिल्ली: अगर आपकी स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप लेने की योजना है तो यह खबर आपके काम की है। अगले दो महीनों में इनकी कीमत में 4 से 8% तक की…
 06 October 2025
नई दिल्ली: सरकार खुदरा महंगाई दर तय करने का तरीका बदलने पर विचार कर रही है। इस दिशा में बढ़ते हुए सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सार्वजनिक रूप से सबकी राय मांगी…
 06 October 2025
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी टाटा कैपिटल का आईपीओ आज यानी 6 अक्टूबर से खुल जाएगा। निवेशक 8 अक्टूबर तक इसके लिए बोली लगा सकेंगे। यह आईपीओ कुल 15,511…
 06 October 2025
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाया गया टैरिफ कोरोना महामारी से भी ज्यादा खतरनाक है। यह बात एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के मुख्य अर्थशास्त्री एरिक बर्गलोफ ( Erik…
 06 October 2025
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है। इसकी होल्डिंग कंपनी टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। लेकिन हाल में इसमें अंदरूनी कलह की बात सामने…
 06 October 2025
नई दिल्ली: मल्टीनेशनल कंपनियों की भारतीय इकाई आईपीओ लाकर खूब कमाई कर रही हैं। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ के मूल्यांकन ने एक बार फिर एक दिलचस्प चलन को…
Advt.