आईपीओ लाकर भारत में खूब कमाई कर रहीं मल्टीनेशनल कंपनियां, ये आंकड़े देख ट्रंप पीट लेंगे अपना माथा

Updated on 06-10-2025 01:02 PM
नई दिल्ली: मल्टीनेशनल कंपनियों की भारतीय इकाई आईपीओ लाकर खूब कमाई कर रही हैं। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ के मूल्यांकन ने एक बार फिर एक दिलचस्प चलन को सामने ला दिया है। यह चलन अक्सर देखा जाता है कि किसी मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) की भारतीय सहायक कंपनी को अपनी मूल कंपनी से कहीं ज्यादा वैल्यूएशन मिलता है। ज्यादातर मामलों में यह तब भी सच होता है जब भारतीय कारोबार अपनी मूल कंपनी के मुकाबले बहुत छोटा होता है।

यह बात निवेशकों के इस विश्वास को दिखाती है कि भारत में आर्थिक विकास की तेज गति के कारण यहां बेहतर संभावनाएं हैं। इन मल्टीनेशनल कंपनियों में कई अमेरिकी कंपनी भी शामिल हैं। अमेरिका की इन कंपनियों की वैल्यूएशन भी भारत में मौजूद इनकी सहायक कंपनी की वैल्यूएशन के मुकाबले काफी कम है। यह जानकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना माथा पीट लेंगे। क्योंकि ट्रंप ने हाल ही में भारतीय अर्थव्यवस्था को 'मृत' बताया था।

एलजी की भारतीय शाखा काफी आगे

एलजी की भारतीय शाखा को ही लें। वित्तीय वर्ष 2025 में इसका रेवेन्यू 24,367 करोड़ रुपये था। यह कंपनी 11,607 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ में लगभग 38 के P/E (प्राइस-टू-अर्निंग्स) अनुपात पर वैल्यूएशन मांग रही है। वहीं, इसकी मूल कोरियाई कंपनी ने साल 2024 में लगभग 82,500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बताया था। वह कंपनी लगभग 14 के P/E पर कारोबार करती है। इसके अलावा, भारतीय शाखा का मार्केट कैप 77,380 करोड़ रुपये है। यह इसकी मूल कंपनी के मार्केट कैप 82,492 करोड़ रुपये के काफी करीब है।

और भी कई कंपनियां शामिल

इस लिस्ट में सिर्फ एलजी का ही नाम शामिल नहीं है। ऐसी कई मल्टीनेशनल कंपनियां हैं जिनकी वैल्यूएशन मूल कंपनी के मुकाबले ज्यादा है। इनमें Unilever, Suzuki Motor, Nestle, Hyundai, ABB, Colgate, Siemens, Cummins, Abbott Labs, Honeywell, Schaeffler और Linde जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन सभी मामलों में भारतीय सहायक कंपनी का राजस्व भले ही छोटा हो, लेकिन उसे अपनी MNC मूल कंपनी से बेहतर वैल्यूएशन मिलता है।

मार्केट कैप भी ज्यादा

कुछ दुर्लभ मामलों में तो भारतीय कंपनी का मार्केट कैप अपनी मूल कंपनी से भी ज्यादा होता है। Maruti Suzuki India और Schaeffler India ऐसी कंपनियां हैं। इनका रेवेन्यू अपनी MNC मूल कंपनियों से कम होने के बावजूद, मार्केट कैप उनसे ज्यादा है।

किस कंपनी का कितना P/E?

Hindustan Unilever का P/E 56 है] जबकि इसकी मूल कंपनी का P/E 17.3 है। Nestle India का P/E भी बहुत ज्यादा (70.3) है। इसकी तुलना में Nestle SA का P/E 17.7 है। ABB India का P/E 59 है, जबकि इसकी मूल कंपनी का P/E 27 है। इसी तरह, Cummins India का P/E 55 है और इसकी मूल कंपनी का P/E 15 है। ये आंकड़े भारतीय सहायक कंपनियों के प्रति निवेशकों के सकारात्मक दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका और ईरान ने दो हफ्ते के टेम्पररी सीजफायर का ऐलान किया है। हालांकि, इसी के साथ एक नया मुद्दा सामने आ गया है। तेहरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने…
 09 April 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर होते ही भारत के लिए गुड न्‍यूज आई है। विश्‍व बैंक ने बुधवार को भारत के ग्रोथ के अनुमानों को बढ़ा दिया है।…
 09 April 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका और ईरान के बीच कई हफ्तों से जारी घमासान फिलहाल रुक गया है। दोनों देश दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमत हुए हैं। इस संघर्ष के कारण…
 09 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में सीजफायर से बुधवार को शेयर बाजार में भारी तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 2900 अंक से अधिक उछला। इससे निवेशकों को 17 लाख करोड़ रुपये…
 09 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में सीजफायर से बुधवार को कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट आई थी। लेकिन इसमें तेजी दिख रही है। इसकी वजह यह है कि पश्चिम एशिया…
 09 April 2026
नई दिल्ली: जनवरी के अंत में सोने की कीमत ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई थी लेकिन फरवरी में इसमें कुछ नरमी आई। इसका फायदा उठाते हुए दुनिया के कई देशों के…
 21 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की नींव हिला दी है। इस युद्ध के कारण खाड़ी देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल, गैस और ईंधन…
 21 March 2026
नई दिल्ली: देश के बड़े औद्योगिक घरानों में से एक रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया आज मालदीव में एक हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए।…
 21 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी के लिए साल की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। हालांकि साल के कुछ शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में कंपनी का शेयर रेकॉर्ड…
Advt.