उधार के विमानों से बना दी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन, आज दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में है नाम

Updated on 17-01-2024 02:19 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी इंडिगो (Indigo) को आजकल कई मोर्चों पर मुश्किलों का सामना कर रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन के एक पायलट के साथ मारपीट हुई और फिर मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ यात्रियों के विमान के बगल में बैठकर खाना खाने का वीडियो भी सामने आया है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन (BCAS) ने मुंबई वाले मामले में नियमों का उल्लंघन करने और यात्रियों को सुविधाएं नहीं देने पर इंडिगो से जवाब मांगा है। कुछ दिन पहले एक महिला पैसेंजर ने इंडिगो के विमान में परोसे गए सैंडविच में कीड़ा होने की शिकायत की थी। इस मामले में FSSAI ने कंपनी को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था। भारत में एयरलाइन सेक्टर का इतिहास बड़ा खराब रहा है। सुब्रत सहारा, विजय माल्या और नरेश गोयल जैसे कई दिग्गज इसमें हाथ जला चुके हैं। स्पाइसजेट (Spicejet) भी मुश्किलों में घिरी है और गो फर्स्ट (GoFirst) का ऑपरेशन बंद है। क्या इंडिगो इन मुश्किलों से निकल पाएगी? एक नजर इंडिगो के अब तक के सफर पर...

इंडिगो की शुरुआत साल 2006 में राहुल भाटिया ने राकेश गंगवाल के साथ मिलकर की थी। आज यह देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। भारतीय बाजार में इसकी हिस्सेदारी करीब 52 फीसदी है। राहुल भाटिया दिल्ली के रहने वाले हैं जबकि उनके दोस्त राकेश गंगवाल अमेरिका में रहते हैं। गंगवाल कई बड़ी एयरवेज कंपनियों में काम कर चुके थे और उन्हें इस सेक्टर का काफी अच्छा नॉलेज था। भाटिया ने ही गंगवाल के सामने एयरलाइन शुरू करने का प्रस्ताव रखा था। इस तरह इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन की शुरुआत 2004 में हुई। उस समय देश की एविएशन इंडस्ट्री भारी नुकसान से जूझ रही थी। इसके बावजूद दोनों ने इस सेक्टर में उतरने की ठानी।

कैसे हुई शुरुआत

साल 2004 में ही उन्हें एयरलाइन शुरू करने का लाइसेंस भी मिल गया। लेकिन कंपनी 2006 तक अपनी सेवाए शुरू नहीं पाई क्योंकि उसके पास विमान नहीं थे। गंगवाल ने अपनी जान-पहचान के चलते कंपनी को एयरबस से उधारी पर 100 विमान दिलाए। आखिरकार चार अगस्त 2006 से कंपनी ने अपनी उड़ान शुरू की। जब इंडिगो ने अपना सफर शुरू किया तो एविएशन इंडस्ट्री मुश्किल दौर से गुजर रही थी। कई दिग्गज एयरलाइन के बीच अपनी जगह बनाना आसान नहीं था। ऐसे में कंपनी ने सबसे पहले कंपनी ने उन लोगों को अपना कस्टमर बेस बनाया जो हवाई सफर तो करना चाहते थे लेकिन उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। इससे इंडिगो के अधिक से अधिक टिकट बिके और उसे नुकसान न के बराबर हुआ।

कंपनी ने देश के प्रमुख शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने का काम किया और कम कीमत पर लोगों को हवाई यात्रा देने का सपना पूरा किया। इंडिगो के जरिए ही हवाई चप्पल पहने लोगों का भी प्लेन में बैठने का सपना पूरा हुआ। हवाई जहाज में घूमना एक मिडिल क्लास परिवार के लिए केवल सपना होता है। इंडिगो ने उनके इस सपने को पूरा किया। अभी कंपनी के पास 341 विमान हैं और वह रोजाना 1300 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। इंडिगो में करीब 25,000 लोग काम करते हैं। दुनिया भर के 60 शहरों में इसके 126 ऑफिस हैं। पिछले साल इंडिगो ने एयरबस को 500 विमानों का ऑर्डर दिया जो एविएशन इतिहास का सबसे बड़ा ऑर्डर है। इससे पहले भी कंपनी ने 480 विमानों का ऑर्डर दिया है। इस तरह अगले दशक तक उसे कुल करीब 1000 विमान मिलेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 April 2025
नई दिल्ली: फ्रांस हेडक्वार्टर वाली मोटर व्हीकल बनाने वाली रेनो (Renault) ने भारतीय ज्वाइंट वेचर कंपनी में निसान (Nissan) की 51% हिस्सेदारी खरीदने वाली है। इस कंपनी का नाम रेनो…
 01 April 2025
मुंबई: कल यानी मंगलवार से अप्रैल का महीना शुरू हो रहा है इस महीने शेयर बाजार में छुट्टियों की भरमार रहेगी। अप्रैल 2025 में कुल मिलाकर 11 दिन बाजार शेयर…
 01 April 2025
नई दिल्ली: सोमवार को शेयर बाजार में ईद की छुट्टी थी और अमेरिका ने 2 अप्रैल को भारत सहित अपने प्रमुख व्यापारिक भागीदार देशों पर जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की…
 01 April 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब एडवांस क्लेम के ऑटो-सेटलमेंट की…
 01 April 2025
नई दिल्ली: मिठाई और नमकीन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हल्दीराम ने भारतीय पैकेज्ड फूड इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने अपने स्नैक्स बिजनस में छह फीसदी…
 01 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन आज शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। 11.41 बजे सेंसेक्स 1200 अंक से अधिक गिरावट के साथ…
 01 April 2025
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया का शेयर आज मार्केट खुलते ही अपर सर्किट में चला गया। बीएसई पर यह सुबह 10% तेजी के साथ बीएसई पर…
 01 April 2025
नई दिल्ली: दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की वसीयत का खुलासा हो गया है। उन्होंने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा दान कर दिया है। उनकी संपत्ति लगभग 3,800 करोड़ रुपये आंकी गई…
 10 July 2024
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स 391 अंक उछलकर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। ऑटो और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में लिवाली तथा विदेशी…
Advt.