मोहम्मद रिजवान और पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बेशर्मी देखिए... भारत से नफरत लेकिन भारतीय गानों पर कर रहे थे पार्टी

Updated on 06-10-2025 12:48 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ महीनों से रिश्ते काफी ज्यादा तनावपूर्ण चल रहे हैं। इसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिला। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले एक महीने में चार बार क्रिकेट के मैदान पर टक्कर हो चुकी है और भारत ने हर बार पाकिस्तान को रौंदा है। मेंस एशिया कप में दोनों टीमों का सामना 3 बार हुआ। जिसमें एशिया कप का फाइनल भी शामिल था। इन मैचों में कई सारी चीजें हुई। पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भारत के प्रति नफरत भी साफ तौर पर देखा गया। यही कारण रहा कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तानी प्लेयर और उनके फैंस से दूरी बनाए रखी।

भारत से नफरत, लेकिन भारतीय गानों से पाकिस्तानी टीम का प्यार

पाकिस्तान के खिलाड़ी भारत से तो पूरी तरह से नफरत करते हैं, लेकिन जब बात भारतीय गानों या फिर फिल्मों की आती है उन्हें उस बात से कोई दिक्कत नहीं होती। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला है। पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मोहम्मद रिजवान आए दिन अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं और हर कोई जानता है कि उन्हें भारत से कितनी दिक्कत है।
मोहम्मद रिजवान का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह वीडिया पाकिस्तानी प्लेयर कामरान गुलाम की शादी का बताया जा रहा है। रिजवान उस शादी को अटेंड करने के लिए वहां पहुंचे थे। इस दौरान बैकग्राउंड में भारतीय फिल्म का गाना साफ तौर पर बजता हुआ सुनाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने पाकिस्तानी प्लेयर्स की जमकर क्लास लगाई है। फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि इन पाकिस्तानी प्लेयर्स को सिर्फ भारत से दिक्कत है, लेकिन भारतीय गानों से कोई दिक्कत नहीं है। वीडियो में मोहम्मद रिजवान के अलावा और भी पाकिस्तानी प्लेयर दिखाई दे रहे हैं।

पाकिस्तान को भारतीय महिला टीम ने भी रौंदा

मोहम्मद रिजवान का ये वीडियो जिस दिन भारत में वायरल हो रहा था, उसी दिन भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान की महिला टीम वनडे वर्ल्ड कप के लीग स्टेज मुकाबले में हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 05 अक्टूबर को कोलंबो में खेला गया। इस मैच को भारतीय महिला टीम ने 88 रनों से अपने नाम किया। भारत से हर मोर्चे पर मात खाने के बाद भी पाकिस्तानी प्लेयर्स और वहां की जनता आज भी खुद को भारत से ऊपर मानते हैं और फिर ऐसे ही भारतीय गानों को भी सुनते हुए नजर आ जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 January 2026
आज ही के दिन साल 2006 में क्रिकेट जगत एक ऐतिहासिक लम्हे का गवाह बना था, जब भारत और पाकिस्तान के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया टेस्ट…
 16 January 2026
विराट कोहली हाल ही में वनडे क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने थे। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर नंबर एक की कुर्सी हासिल की थी। इसी बीच…
 16 January 2026
नई दिल्ली: मौजूदा दौर की क्रिकेट में कौन सबसे दिग्गज प्लेयर है? यदि आप किसी भी भारतीय क्रिकेट फैन से ये पूछेंगे तो वो अगले ही पल विराट कोहली का नाम…
 16 January 2026
बिग बैश लीग (BBL) अगले सीजन से एक नया नियम लागू करने जा रही है, जिसे 'डेजिग्नेटेड बैटर और फील्डर रूल' कहा जा रहा है। यह नियम टीमों को एक…
 06 October 2025
रविवार को ला लीगा के एक रोमांचक मुकाबले में सेविला ने बार्सिलोना को 4-1 से करारी शिकस्त दी। इस मैच में पूर्व बार्सिलोना और आर्सेलन के खिलाड़ी एलेक्सिस सांचेज ने…
 06 October 2025
एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। शारजाह में खेले गए तीसरे…
 06 October 2025
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में हाल ही में पाकिस्तान की टीम को भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 बार मात दी थी। पाकिस्तान की पूरी टीम पूरे टूर्नामेंट में बेइज्जत होती…
 06 October 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ महीनों से रिश्ते काफी ज्यादा तनावपूर्ण चल रहे हैं। इसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिला। भारत और पाकिस्तान…
 06 October 2025
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए हाल ही में टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया गया था। जिसमें रोहित शर्मा से टीम…
Advt.