फातिमा बोलीं- अमिताभ बच्चन के साथ काम करके खुद को खुशकिस्मत मानती हूं

Updated on 23-11-2023 04:25 PM

फातिमा सना शेख बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। फातिमा ने साल 1997 की फिल्म 'चाची 420' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। 2016 में आई फिल्म 'दंगल' से फातिमा सुर्खियों में आ गईं। 'दंगल' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में फातिमा ने बताया कि वे आमिर को बहुत रियल और ईमानदार मानती हैं। फातिमा ने ये भी कहा कि 'दंगल' फिल्म के ऑडिशन के समय 21000 लड़कियों में से उनका सिलेक्शन हुआ था।

फातिमा 'दंगल' को सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट मानती हैं
फातिमा सना शेख ने बचपन की बातें करते हुए कहा, 'मैं चार या साढ़े चार साल की थी जब मैंने फिल्म 'चाची 420' की थी। मैंने बचपन में ही काफी काम कर लिया था। एक समय पर लगा थोड़ा मस्ती करना भी जरूरी होता है। फिर जब एक्टिंग करनी वापस से शुरू की, तो फिर से स्ट्रगल शुरू हो गया था।'

फातिमा अपने करियर में 'दंगल' को सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट मानती हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा सिलेक्शन 21000 लड़कियों में से हुआ था, और बहुत सारे ऑडिशन राउंड हुए थे। ऑडिशन शॉर्टलिस्ट होने में भी समय लगा था। मैं मानती हूं अपनी काबिलियत की वजह से मैं उस रोल के लिए सिलेक्ट हुई थी।'

फिल्म 'दंगल' के लिए फातिमा को अपनी बॉडी पर भी काफी काम करना पड़ा। फिजिकल ट्रांसफॉरमेशन की बात करते हुए उन्होंने कहा, ' फिल्म के लिए बॉडी तैयार करने में भी आठ महीने लगे थे। हफ्ते में छह दिन व्यायाम और छह दिन कुश्ती करती थी। यहां तक कि रविवार को भी थोड़ी रनिंग करती थी। मकसद बहुत साफ था। मुझे पता था कि फिल्म के लिए मुझे रेसलर बनना था। रेसलर बनना यानी कि वजन बढ़ाना था और कुश्ती भी सीखनी थी।'

फातिमा ने कहा- खुशकिस्मत हूं कि ऐसे बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया
आमिर खान के बारे में फातिमा ने बताया कि वे बहुत रियल, सीरीयस, समय पर आने वाले एक्टर हैं। आमिर हमेशा अपनी लाइंस याद करके आते हैं। ऐसा लोगों को जरूर लगता है कि स्टार्स के साथ काम करना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। स्टार्स नेचर से बहुत गिविंग होते हैं।

फातिमा ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में भी काम किया है। उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, 'अमिताभ बच्चन एक बहुत बड़े एक्टर हैं। हम सब ने उनको स्क्रीन पर परफॉर्म करते हुए बचपन से देखा है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे इतने बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला।'

फातिमा ने कहा- सारे रोल में चुनौतियां होती हैं
फातिमा से उनके करियर के सबसे मुश्किल रोल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि कोई भी रोल आसान नहीं होता। सारे रोल में चुनौतियां होती हैं। ऐसा लगता जरूर है कि 'दंगल' सबसे ज्यादा मुश्किल रही होगी, लेकिन ऐसा नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 April 2025
फिल्ममेकर किरण राव ने एक्स हसबैंड आमिर खान की फैमिली संग ईद सेलिब्रेशन की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने अपनी सौतन और आमिर की पहली…
 01 April 2025
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने 31 मार्च 2025, सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी किया है। इसमें वो बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे का इंटरव्यू लेते दिख रहे हैं। 'इंडियाज…
 01 April 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने साथ हुई एक भयानक घटना का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक फीमेल फैन उनके लिविंग रूम में बैठी हुई थी। उसके पास…
 01 April 2025
इस समय सोशल मीडिया पर जहां नजर जा रही है, 'घिबली' ट्रेंड ही दिख रहा है। चैट-जीपीटी के फीचर 'घिबली' से जापानी स्टाइल में आप अपनी एनिमेटेड फोटो बना सकते…
 01 April 2025
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन नंबर वन एक्टर्स में से एक हैं। 'पुष्पा' के आने के बाद नॉर्थ में भी उनका दबदबा बन गया है। उनकी पिछली फिल्म 'पुष्पा 2'…
 01 April 2025
बॉक्‍स ऑफिस पर सोमवार को ईद के जश्‍न ने सिनेमाघरों में बहार लाने का काम किया। एक ओर जहां सलमान खान की 'सिकंदर' पर फैंस ने जमकर प्‍यार बरसाया, वहीं…
 01 April 2025
फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने नवरात्र में अपने घर पर माता की चौकी रखी। इस मौके पर रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी माता रानी की भक्ति में डूबी…
 01 April 2025
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और 'कोलकाता नाइट राइडर्स' (KKR) के बीच IPL मैच खेला गया। इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड स्टार्स और स्टार किड…
 01 April 2025
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मंगलवार को एक आंखों के क्लिनिक के बाहर देखा गया। उनकी एक आंख पर पट्टी बंधी देख उनके फैंस घबरा गए हैं।…
Advt.