काम कर रहा डोनाल्ड ट्रंप का दबाव! रूस से घट गया कच्चे तेल का आयात, कौन उठा रहा है फायदा?

Updated on 06-10-2025 12:54 PM
नई दिल्ली: अमेरिका में रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगा रखा है। लेकिन रूस अब भी भारत का सबसे बड़ा ऑयल सप्लायर बना हुआ है। हालांकि सितंबर में भारत की कुल ऑयल इम्पोर्ट में रूस की हिस्सेदारी 33.9% रह गई है जो अप्रैल में 40% थी। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है और दोनों देशों के बीच लंबे समय से ट्रेड डील के लिए बातचीत हो रही है। लेकिन अमेरिका चाहता है कि भारत रूस से तेल की खरीदारी बंद करे। भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा बड़ा इम्पोर्टर है।

हिंदू बिजनेसलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर में भारत के रूस से रोजाना 16 लाख बैरल कच्चे तेल का आयात किया। हालांकि यह साल के पहले नौ महीने के औसत से करीब 1,60,000 बैरल कम है। इराक इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। भारत ने सितंबर में इराक से रोजाना 8.81 लाख बैरल कच्चे तेल का आयात किया जो भारत के कुल इम्पोर्ट का करीब 18.7 फीसदी है। इसके बाद सऊदी अरब (12.8%), यूएई (12.6%), नाइजीरिया (4.9%), अमेरिका (4.3%) और अंगोला (2.7%) का नंबर है।

कैसे बढ़ी रूसी सप्लाई?

जानकारों का कहना है कि अमेरिका की तरफ से बढ़ रहे दबाव के बीच भारत अपने पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाई कर रहा है। मिडिल ईस्ट, लेटिन अमेरिका और यूएस से तेल की खरीद बढ़ाई जा रही है। यूक्रेन युद्ध से पहले भारतीय आयात में रूस की हिस्सेदारी बहुत कम थी। लेकिन उसके बाद पश्चिमी देशों ने रूस से तेल की खरीद बंद कर दी और उसने भारत तथा चीन को सस्ते में तेल बेचना शुरू किया। इससे रूस भारत का सबसे बड़ा सप्लायर बन गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका और ईरान ने दो हफ्ते के टेम्पररी सीजफायर का ऐलान किया है। हालांकि, इसी के साथ एक नया मुद्दा सामने आ गया है। तेहरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने…
 09 April 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर होते ही भारत के लिए गुड न्‍यूज आई है। विश्‍व बैंक ने बुधवार को भारत के ग्रोथ के अनुमानों को बढ़ा दिया है।…
 09 April 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका और ईरान के बीच कई हफ्तों से जारी घमासान फिलहाल रुक गया है। दोनों देश दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमत हुए हैं। इस संघर्ष के कारण…
 09 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में सीजफायर से बुधवार को शेयर बाजार में भारी तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 2900 अंक से अधिक उछला। इससे निवेशकों को 17 लाख करोड़ रुपये…
 09 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में सीजफायर से बुधवार को कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट आई थी। लेकिन इसमें तेजी दिख रही है। इसकी वजह यह है कि पश्चिम एशिया…
 09 April 2026
नई दिल्ली: जनवरी के अंत में सोने की कीमत ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई थी लेकिन फरवरी में इसमें कुछ नरमी आई। इसका फायदा उठाते हुए दुनिया के कई देशों के…
 21 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की नींव हिला दी है। इस युद्ध के कारण खाड़ी देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल, गैस और ईंधन…
 21 March 2026
नई दिल्ली: देश के बड़े औद्योगिक घरानों में से एक रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया आज मालदीव में एक हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए।…
 21 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी के लिए साल की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। हालांकि साल के कुछ शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में कंपनी का शेयर रेकॉर्ड…
Advt.