हेमा मालिनी के अलावा राकेश बेदी भी अयोध्या में करेंगे परफॉर्म, 'रामलीला' में भगवान शिव बनेंगे विंदू दारा सिंह

Updated on 17-01-2024 02:29 PM
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल होंगे। इससे पहले 16 जनवरी से ही आयोजन की शुरुआत हो चुकी है। दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी अयोध्या पहुंचेंगी और अपनी टीम के साथ रामलीला पर बेस्ड एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। अब एक्टर राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह भी 'रामलीला' परफॉर्म करने वाले हैं। विंदू को भगवान शिव के अवतार में देखा जाएगा। जानिए डिटेल में।

एक्टर Rakesh Bedi और Vindu Dara Singh अयोध्या में 'रामलीला' का मंचन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्हें राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले परफॉर्म करने के लिए आमंत्रण भेजा गया है। विंदू दारा सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए बताया कि वो भगवान शिव का अवतार निभाएंगे। मालूम हो कि अयोध्या में 16 जनवरी से ही कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा।

'कलियुग के अंदर सतयुग आ रहा है'

विंदू दारा सिंह ने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'मुझे 16 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में 'रामलीला' करने के लिए आमंत्रित किया गया है। मैं भगवान शिव की भूमिका निभा रहा हूं। अयोध्या दुनिया का टॉप तीर्थ स्थल बन जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि कलयुग के भीतर भी सतयुग आ रहा है, ऐसा हो रहा है। ये हमारे राम जी हैं। मोदी जी और योगी जी इतना काम कर रहे हैं और देश की सेवा कर रहे हैं।'

रामलीला के 18 रूपों का होगा प्रदर्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में 'रामलीला' के 18 रूपों का प्रदर्शन करने का फैसला किया है। इसके लिए नेपाल, कंबोडिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया के ट्रूप्स को भी आमंत्रण भेजा गया है।

7 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 7 हजार से ज्यादा लोग सम्मिलित हो सकते हैं। इनमें बॉलीवुड हस्तियां, क्रिकेटर्स और बिजनेसमैन भी शामिल हैं।

हेमा मालिनी ने किए दर्शन

हेमा मालिनी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। वो पहली बार वहां गई हैं। उन्होंने सबसे पहले राम लला के दर्शन किए। वो भी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से पहले परफॉर्म करने वाली हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 April 2025
फिल्ममेकर किरण राव ने एक्स हसबैंड आमिर खान की फैमिली संग ईद सेलिब्रेशन की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने अपनी सौतन और आमिर की पहली…
 01 April 2025
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने 31 मार्च 2025, सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी किया है। इसमें वो बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे का इंटरव्यू लेते दिख रहे हैं। 'इंडियाज…
 01 April 2025
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने साथ हुई एक भयानक घटना का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक फीमेल फैन उनके लिविंग रूम में बैठी हुई थी। उसके पास…
 01 April 2025
इस समय सोशल मीडिया पर जहां नजर जा रही है, 'घिबली' ट्रेंड ही दिख रहा है। चैट-जीपीटी के फीचर 'घिबली' से जापानी स्टाइल में आप अपनी एनिमेटेड फोटो बना सकते…
 01 April 2025
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन नंबर वन एक्टर्स में से एक हैं। 'पुष्पा' के आने के बाद नॉर्थ में भी उनका दबदबा बन गया है। उनकी पिछली फिल्म 'पुष्पा 2'…
 01 April 2025
बॉक्‍स ऑफिस पर सोमवार को ईद के जश्‍न ने सिनेमाघरों में बहार लाने का काम किया। एक ओर जहां सलमान खान की 'सिकंदर' पर फैंस ने जमकर प्‍यार बरसाया, वहीं…
 01 April 2025
फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने नवरात्र में अपने घर पर माता की चौकी रखी। इस मौके पर रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी माता रानी की भक्ति में डूबी…
 01 April 2025
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और 'कोलकाता नाइट राइडर्स' (KKR) के बीच IPL मैच खेला गया। इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड स्टार्स और स्टार किड…
 01 April 2025
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मंगलवार को एक आंखों के क्लिनिक के बाहर देखा गया। उनकी एक आंख पर पट्टी बंधी देख उनके फैंस घबरा गए हैं।…
Advt.